{"_id":"69cd77ba6da1e0a585063616","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17304-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आईजीएल गैस बिल अपडेट करने के नाम पर खाते से निकाले 3.85 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आईजीएल गैस बिल अपडेट करने के नाम पर खाते से निकाले 3.85 लाख
विज्ञापन
कौशांबी। वैशाली सेक्टर चार निवासी राजीव वर्मा की मां के दो बैंक खातों से साइबर ठगों ने 3.85 लाख रुपये निकाल लिए। ठगी आईजीएल गैस बिल अपडेट करने के नाम पर एपीके फाइल भेजकर की गई। मामला छह मार्च का है, ऑनलाइन हुई शिकायत थाने तक पहुंचने में 24 दिन लग गए। 31 मार्च की रात पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
पीड़ित राजीव वर्मा ने पुलिस को बताया कि छह मार्च को उनके व्हाट्सएप पर आईजीएल गैस बिल अपडेट कराने का मैसेज आया था। साथ ही एक एपीके फाइल भी ठगों ने उन्हें भेजी थी। जब उन्होंने एपीके फाइल पर क्लिक किया तभी उनके पास एक अंजान नंबर से कॉल आई। आरोपी ने बिल अपडेट करने के नाम पर उनकी मां के बैंक खातों की जानकारी ली। इसके बाद एक खाते से पहली बार में 1.49 लाख रुपये, दूसरी बार में 28,742 रुपये निकाल लिए। एक अन्य खाते से 2,07,310 रुपये निकाले। जब खाते से रुपये कटने का मैसेज उन्हें मिला तब साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि साइबर सेल की टीम मामले की जांच कर रही है। जिन खातों में रकम भेजी गई है, उन्हें फ्रीज करा दिया गया है। जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।