फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gaziabad

एनजीओ और फ्लैट दिलाने के बहाने 2.17 लाख हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gaziabad
एनजीओ और फ्लैट दिलाने के बहाने 2.17 लाख हड़पे
विज्ञापन

साहिबाबाद। जनकपुरी के श्याम एंक्लेव निवासी अनीता सिंह ने साहिबाबाद थाने में एक युवक पर पैसे हड़पने का मुकदमा कराया है। आरोप है कि युवक ने एक दो बार जान-पहचान कर उन्हें एनजीओ का पंजीकरण कराने और भतीजों के नाम पर आवासीय योजना में फ्लैट दिलाने का झांसा दिया। इस बाबत उनसे दो लाख 17 हजार रुपये हड़प लिए। अब पैसे मांगने पर आत्महत्या कर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अनीता का कहना है कि वह आधार बनाने के लिए एक जनसुविधा केंद्र पर गई थीं। वहीं पर युवक से पहचान हुई थी। कुछ दिनों बाद उसने घर आना शुरू कर दिया। इस बीच आरोपी ने एक एनजीओ का पंजीकरण कराने के लिए कहा। काफी दिन बाद उन्होंने युवक से पंजीकरण के लिए फार्म लाने को कहा। इस बाबत उनसे आरोपी ने एक लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उसने आवासीय योजना में फ्लैट दिलाने की एवज में और पैसे ले लिए। कुछ माह बाद जब उन्होंने आरोपी से एनजीओ के कागज और फ्लैट के पैसे वापस देने के लिए कहा तो वह आनाकानी करने लगे। अब वह आत्महत्या कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि आरोपी उनकी भतीजी और बच्चों की आईडी का गलत इस्तेमाल कर सकता है। साहिबाबाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी का कहना है कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed