फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gas leak occurred in IGL pipeline at Kaushambi

गाजियाबाद में टला हादसा: पाइप लाइन में गैस रिसाव से हड़कंप, मौके पर पहुंची फायर स्टेशन की टीम; लीकेज की बंद

Fri, 25 Aug 2023 05:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 25 Aug 2023 05:01 PM IST
सार

कौशांबी इलाके में आईजीएल की पाइप लाइन में गैस रिसाव से इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद फायर स्टेशन ऑफिसर कुंवरपाल ने गैस कंपनी के इंजीनियरों को मौके पर बुलाकर मेंटेनेंस का काम शुरू कराया। समय पर ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

विज्ञापन
gas leak occurred in IGL pipeline at Kaushambi
पाइप लाइन में गैस रिसाव ठीक करते इंजीनियर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में एक होटल के पास गली में गैस पाइप लाइन से गैस रिसाव हो गया। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर एक में अंब्रोसिया होटल के पास गली में गैस पाइपलाइन लीकेज हो गई। आग लगने की आशंका पर फायर स्टेशन वैशाली से मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल और उनकी टीम मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


फायर स्टेशन ऑफिसर कुंवरपाल ने गैस कंपनी के इंजीनियरों को मौके पर बुलाकर मेंटेनेंस का काम शुरू कराया। इस दौरान कंपनी की तरफ से गली के अन्य घरों में होने वाली गैस आपूर्ति को बंद कर दिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल का कहना है कि गैस लीकेज के दौरान आग लगने की घटना नहीं हुई। समय रहते पाइप लाइन के लीकेज को ठीक कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed