फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gas Agency and fuel stations will be set up bank accounts for employees

गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप कर्मचारियों के खोले जाएंगे बैंक एकाउंट

Thu, 01 Dec 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 01 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Gas Agency and fuel stations will be set up bank accounts for employees
बैंक - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर काम करने वाले कर्मचारियों को सैलरी उनके एकाउंट में ही ट्रांसफर की जाएगी। गैस कंपनियों ने इस संबंध में सभी एजेंसी संचालकाें को दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


एजेंसी संचालक अपने स्तर से कर्मचारियों का एकाउंट खुलवाएंगे। दूसरी ओर कैश की कमी से जूझ रहे बैंकों ने एडवांस में लोगों को टोकन देना शुरू कर दिया है। ताकि वह जिस डेट पर आए, उन्हें कैश दिया जा सके।
विज्ञापन


गैस एजेंसी और पेट्रोल पंपों पर कार्य करने वाले सेल्समैन व अन्य कर्मचारियों की एजेंसी संचालक एकाउंट में सैलरी देंगे। पहले अधिकांश संचालक कैश में सैलरी देते थे। गैस कंपनियों ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस डिस्ट्रीब्यूटर ईरेश कुमार ने बताया कि कंपनियों से ई-मेल आई हैं कि एजेंसी में जितने कर्मचारी काम करतेे हैं, उन्हें सैलरी या तो एकाउंट में ट्रांसफर की जाए या फिर चेक दिया जाए। नए नियम से पारदर्शिता आएगी। साथ ही कंपनियों को भी पता रहेगा कि कर्मचारियों को कितनी सैलरी मिलती है।

ग्राहकों को एडवांस में दे रहे टोकन:
बैंकों के बाहर ग्राहकों की भीड़ कम करने के लिए बैंक प्रबंधन टोकन दे रहे हैं। मालीवाड़ा स्थितकेनरा बैंक के चीफ मैनेजर वीपी सिंह ने बताया कि बैंक को जितना कैश मिलता है, उसके मुताबिक ग्राहकों को टोकन दिया जाता है। सुविधा के लिए प्रत्येक ग्राहक को एक बार में 10 हजार रुपये दिया जा रहा है। ताकि कैश के हिसाब से ज्यादा से ज्यादा लोगों की जरूरत को पूरा किया जा सके।

आज मचेगी ज्यादा मारामारी
एकाउंट से कैश निकालने पर बृहस्पतिवार को मारामारी ज्यादा होगी। माह की पहली तारीख होने की वजह से सरकारी कर्मचारियों को सैलरी और पेंशन धारकों को पेंशन निकालने के लिए बैंक जाना पडे़गा।

सूत्रों के मुताबिक बैंकों के पास पहले से ही कैश की कमी है। ऐसी स्थिति में यदि सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारक भी कैश निकालने आ गए तो स्थिति कैसे संभलेगी। लीड बैंक अधिकारी आरएस मीणा ने बताया कि कोशिश रहेगी कि हर बैंक को पर्याप्त मात्रा में कैश मिल जाए।


बैंक प्रबंधक के ऊपर है कि  वह भीड़ को कैसे मैनेज करें। हर व्यक्ति को थोड़ा बहुत कैश मिल जाए यही होना चाहिए। उधर, बैंक कर्मचारी भी अपने एकाउंट से कैश निकालेंगे। ऐसी स्थिति में हंगामा होने के आसार ज्यादा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed