फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Garbage in the open

अफसरों की लापरवाही से खुले में जल रहा कूड़ा

Tue, 25 Apr 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 25 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Garbage in the open
नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। शहर में एनजीटी के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। खुले में कूड़ा जलाए जाने पर रोक के बावजूद राजनगर एक्सटेंशन में कूड़े से उठता धुआं लोगों का दम घोंट रहा है। वहीं, शिकायत के बावजूद अधिकारी बेपरवाह बने हैं।

विज्ञापन


कूड़ा जलाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पिछले 10 दिनों से राजनगर एक्सटेंशन में कई जगहों पर खुले में कूड़ा जल रहा है। इसकी शिकायत जनपद के सभी अधिकारियों से की गई लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


ऐसे में यहां रह रहे लोग परेशान हैं। एओए पदाधिकारी वीरेंद्र इंदोलिया ने बताया कि दस दिन पूर्व परिवर्तन स्कूल के पीछे आग की लपटें उठ रहीं थीं। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर बुझाई गई लेकिन धुआं उठना बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़ा नीचे ही नीचे सुलग रहा है। जल बिरादरी के  संयोजक विक्रांत शर्मा ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन में खुले में कूड़ा जलने के आठ से 10 प्वाइंट हैं। इसकी शिकायत जिला प्रशासन, जीडीए, नगर निगम और पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड सभी को करी दी गई है।

बावजूद इसके अब तक भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, यहां तक कि कोई अधिकारी मौके पर भी नहीं पहुंचा है। विक्रांत शर्मा ने बताया कि न केवल राजनगर एक्सटेंशन बल्कि शहर में तमाम जगहों पर खुलेआम कूड़ा जलाया जाता है।

हर बार अधिकारियों से शिकायत की जाती है, लेकिन ठोस कदम नहीं उठाया जाता है। नगर आयुक्त अब्दुल समद ने कहा कि एनजीटी के आदेशों का पालन करने का आदेश सभी सेनेटरी इंस्पेक्टरों को दिया गया है। खुले में कूड़ा जलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।  


स्कूल के बगल में जलता है कूड़ा
राजनगर एक्सटेंशन स्थित परिवर्तन स्कूल के पीछे खाली पड़ी जमीन में आए दिन कूड़ा जलाया जाता है। स्कूल की चेयरपर्सन वीनू चौधरी ने बताया कि वे भी इस बाबत कई बार शिकायत कर चुकी हैं लेकिन अब तक संबंधित अधिकारियों से कोई रिस्पांस नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि इस बार उन्होंने पत्र के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ को शिकायत भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed