{"_id":"6a457df0c0ed7547470927dd","slug":"gangster-and-his-associate-arrested-in-an-encounter-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-20797-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गैंगस्टर और उसका साथी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गैंगस्टर और उसका साथी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थाना पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कानपुर देहात के जगदीशपुर स्थित खुड़ाहा निवासी सौरभ और इटावा के भरथना क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी निवासी अमन यादव के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने 15 जून को इंदिरापुरम क्षेत्र में एक महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि इंदिरापुरम पुलिस कनावनी पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सेक्टर-5 और सेक्टर-6 की ओर से बाइक पर आ रहे दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, सौरभ के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित लूट और चेन स्नैचिंग के 16, आर्म्स एक्ट के आठ व चोरी का एक मुकदमा दर्ज है। वहीं, अमन यादव के खिलाफ लूट और चेन स्नैचिंग के दो, आर्म्स एक्ट का एक व चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपियों की तलाश दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थानों की पुलिस भी कर रही थी।
वर्जन
एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि गैंगस्टर समेत दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पैरों में गोली लगने के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ के आधार पर एनसीआर क्षेत्र में हुई अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना है। दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।