{"_id":"6af219005a78e337050265c4","slug":"gangajal-not-received-on-monday-either-supply-expected-from-today-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-26486-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सोमवार को भी नहीं मिला गंगाजल, आज से आपूर्ति की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सोमवार को भी नहीं मिला गंगाजल, आज से आपूर्ति की उम्मीद
विज्ञापन
साहिबाबाद। शहर के कई इलाकों में गंगाजल की आपूर्ति शुरू होने का इंतजार सोमवार को भी खत्म नहीं हुआ। अब मंगलवार से आपूर्ति मिलने की उम्मीद जगी है। इसके चलते लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों को उम्मीद थी कि सोमवार सुबह से ही घरों में गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी, लेकिन दिनभर इंतजार के बाद भी नलों में पानी नहीं आया। लोगों को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं। कई इलाकों में लोग टैंकरों के पानी पर निर्भर हैं। गंगाजल की आपूर्ति में देरी होने से लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि पहले सोमवार से पानी मिलने की जानकारी दी गई थी, लेकिन निर्धारित समय पर आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। अब मंगलवार शाम से गंगाजल की आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। लोगों को उम्मीद है कि मंगलवार शाम तक पानी की आपूर्ति सामान्य हो जाएगी, इससे उन्हें पेयजल संकट से राहत मिल सकेगी। वहीं, जल निगम अधिशासी अभियंता ब्रह्मानंद ने बताया कि गंगनहर का पानी शनिवार देर शाम को छोड़ा गया था, इसके बाद सोमवार रात तक पानी के पहुंचने की उम्मीद है। इससे मंगलवार को उसे शोधित कर शाम तक घरों में पहुंंचाया जाएगा।
पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोग रहे परेशान
गंगाजल आपूर्ति न होने से लोगों को दिनचर्या के कामों में समस्या का सामना करना पड़ा। इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा समेत कई इलाकों में पानी की आपूर्ति न होने से लोगों को बोतलबंद पानी से गुजारा करना पड़ा। वहीं, वैशाली सेक्टर एक, वार्ड-72 में भी पेयजल संकट गहराता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। सुबह के समय महज 20 मिनट पानी आता है और वह भी पूरे क्षेत्र में नहीं पहुंचता। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कम से कम चार 10 एचपी के पंप लगाने की मांग कई बार की जा चुकी है, लेकिन हर बार काम जल्द होने का आश्वासन दिया गया। अब दशहरा नजदीक आने पर अधिकारियों की ओर से महापौर और नगर आयुक्त से शिकायत करने की बात कही जा रही है।