फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ganga tube plant will be the first of the settlor techniques UP

ट्यूब सेटलर तकनीक पर यूपी का पहला गंगाजल प्लांट बनेगा

Fri, 13 Jan 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 13 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Ganga tube plant will be the first of the settlor techniques UP
गंगा जल - फोटो : file photo

विज्ञापन

नोएडा और सिद्धार्थ विहार के लोगों की प्यास बुझाने के लिए प्रताप विहार में नया गंगाजल प्लांट अब आधुनिक तकनीक को इस्तेमाल कर बनाया जाएगा। जल निगम नए प्लांट में ट्यूब सेटलर तकनीक का इस्तेमाल करेगा और इस तकनीक पर बनने वाला यह यूपी का पहला गंगाजल प्लांट होगा।

इसमें न केवल 30 फीसदी कम जमीन की जरूरत होगी, बल्कि 14 से 15 करोड़ की लागत भी कम होगी। जल निगम के अधिकारियों ने पुणे में इस तकनीक पर बने प्लांट में जाकर जानकारी भी जुटाई।प्रताप विहार (सिद्धार्थ विहार) में जल्द ही 50 क्यूसेक क्षमता के गंगाजल प्लांट का निर्माण शुरू किया जाना है।
विज्ञापन


इस प्लांट से 75 फीसदी पानी नोएडा की कालोनियों को और 25 फीसदी पानी आवास विकास की सिद्धार्थ विहार कालोनी को दिया जाना है। 240 करोड़ की लागत से बनने वाले इस प्लांट में नोएडा और आवास विकास परिषद के अधिकारी फंडिंग में गंगाजल आपूर्ति के अनुपात में ही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर नोएडा अथॉरिटी और आविप से सहमति मिल चुकी है। जल निगम के अधिकारी अब इस प्लांट में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने की प्लानिंग कर रहे हैं। जल निगम के अधिकारियों की मानें तो ट्यूब सेटलर टेकभनालॉजी में 30 फीसदी कम जमीन की जरूरत और सस्ता होने के साथ-साथ मूविंग पार्ट्स भी कम होते हैं।

यानी बिजली और मेंटेनेंस पर आने वाले खर्च में भी कटौती होगी। अधिकारियों के मुताबिक इस तकनीक से पानी का फिल्ट्रेशन भी ज्यादा तेजी से होता है। कम समय में ज्यादा गंगाजल की आपूर्ति की जा सकेगी।


मौजूदा तकनीक पर प्लांट लगाने पर जहां 75 करोड़ रुपए खर्च होते हैं, वहीं ट्यूब सेटलर तकनीक से 50 क्यूसेक क्षमता के प्लांट पर तकरीबन 60 करोड़ रुपए खर्च होंगे। बाकी खर्च पाइप लाइन, मोटरें आदि पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed