फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ganesh Visarjan at Gangnahar, Muradnagar

Ghaziabad News: गंगनहर मुरादनगर में गणेश विसर्जन, 23 से 26 तक मेरठ रोड पर नहीं चलेंगे व्यावसायिक वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Visarjan at Gangnahar, Muradnagar
गाजियाबाद। गंगनहर मुरादनगर में 23 से 26 सितंबर तक गणेश मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए यातायात पुलिस ने विशेष डायवर्जन योजना लागू की है। इसके तहत 23 सितंबर की सुबह नौ बजे से 26 सितंबर की सुबह नौ बजे तक मुरादनगर गंगनहर मार्ग पर भारी और व्यावसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

एडीसीपी यातायात वरुण कुमार सिंह ने बताया कि पलवल और कुंडली की ओर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) के रास्ते दुहाई उतरने वाले भारी व्यावसायिक वाहन मेरठ की ओर नहीं जा सकेंगे। उन्हें दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) का प्रयोग कर मोदीनगर या मेरठ की ओर जाना होगा।
विज्ञापन

कादराबाद बॉर्डर (मेरठ) से मुरादनगर गंगनहर मार्ग पर भारी और हल्के व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को राज चौपला से भोजपुर-हापुड़ या डीएमई के रास्ते अपने गंतव्य तक जाना होगा। गाजियाबाद से मुरादनगर, मोदीनगर और मेरठ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को हापुड़ या ईपीई-डीएमई मार्ग का प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानी बॉर्डर (मेरठ) से आने वाले भारी वाहन निवाड़ी होते हुए राज चौपला की ओर जाएंगे। मुरादनगर से गंगनहर की तरफ जाने वाले मध्यम व्यावसायिक वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा। इन्हें मुरादनगर से रावली रोड, चुंगी नंबर तीन होते हुए पाइपलाइन मार्ग से जाना होगा।

----
किसी भी जानकारी के लिए कंट्रोल रूम से करें संपर्क
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और नागरिकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित डायवर्जन मार्गों का प्रयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी जानकारी के लिए यातायात पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9643322904 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed