फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gandhi Jayanti Shastri went to clean-up operation

महात्मा गांधी और शास्त्री की जयंती पर चला सफाई अभियान

Mon, 03 Oct 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Mon, 03 Oct 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Jayanti Shastri went to clean-up operation
अन्य - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज शहर भर में धूमधाम से मनाई गई। कलक्ट्रेट में सीडीओ कृष्णा करुणेश, एडीएम प्रशासन ज्ञानेंद्र सिंह, एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल आदि प्रशासनिक अधिकारियों ने महात्मा गांधी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


एसएसपी समेत पुलिस अफसरों और पुलिसकर्मियों ने महात्मा गांधी और शास्त्री  जी को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पुलिस विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


मिशन सशक्त ग्राम के तहत ग्राम सभाओं की बैठक आयोजित हुई। कई गांवों में स्वयं डीपीआरओ वीरेंद्र सिंह यादव भी पहुंचे। ग्राम सभा बैठक में उन्होंने सरकारी योजनाओं को बताने के साथ ही ग्राम वासियों को खुले में शौच न करने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान ग्रामीण बच्चों द्वारा स्वच्छता रैली भी निकाली गई। विकासखंड रजापुर में नेशनल मोनिटर शशिकांत के नेतृत्व में रैलियां निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम में महापौर अशु वर्मा, नगर आयुक्त अब्दुल समद और अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने गांधी और शास्त्री को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान महापौर व नगर आयुक्त ने अधीनस्थों से गांधी जी के बताए रास्तों पर चलने को प्रेरित किया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने लोहिया नगर स्थित पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा मेरठ रोड स्थित वरदान मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता अशोक गोयल, बलदेव राज शर्मा, जगदीश साधना, सुशील गौतम आदि मौजूद रहे।

पतंजलि योग समिति प्रभारी राजवीर सिंह, संगठन मंत्री निरंजन के सहयोग से मरियम नगर नंदग्राम 100 फुटा रोड पर योग एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें जनता को योग व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर निगम पार्षद भूपेंद्र चौधरी, पूर्व पार्षद वीरेंद्र त्यागी, अनिल सत्या, भीष्म, अनिल गिरि आदि मौजूद रहे।

युग परिवर्तन सेवा समिति द्वारा गांधी जी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समिति के चेयरमैन सुनील त्यागी, अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, नरेश बंसल, प्रमोद चौहान उपस्थित रहे।
लोक शाही पार्टी द्वारा सूर्या फार्म हाउस में गांधी और शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान डा. शैलेंद्र गुप्ता, लक्ष्मण बालयोगी, एमपी सिंह, आजेश कौशिक आदि मौजूद रहे।

नगर क्षेत्र प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों से इस मौके पर जागरूकता रैली निकाली गई। स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती के साथ ही ग्रैंड पैरेंट्स डे भी मनाया गया। प्राथमिक विद्यालय बिहारीपुरा, कविनगर, दौलतपुरा, पप्पू कालोनी, चरण विहार, कैला और उच्च प्राथमिक विद्यालय कैला से अलग-अलग क्षेत्रों में गांधी जी के विचारों को बताने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई।

सुशीला इंटर कालेज में प्रिंसिपल निर्मला यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। एबीआरसी राजपाल ने बताया कि अवकाश के बाद भी बच्चों को बुलाया गया था और स्कूल में कार्यक्रम आयोजित हुए। रविवार के बावजूद गांधी जयंती पर जहां सरकारी स्कूल खुले पब्लिक स्कूल बंद रहे।  

राजनगर एक्सटेंशन के केडीपी ग्रांड सवाना स्थित अलाप संगीत शिक्षा समिति की ओर से श्रद्धांजलि के तौर पर संगीत सभा आयोजित की गई। राहुल पराशर ने बांसुरी की धुन बजाकर पर सभी को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजकुमार त्यागी, राकेश कुमार गुप्ता, वरुण त्यागी आदि मौजूद रहे।

नंदग्राम स्थित माननीय कांशीराम राजकीय डिग्री कालेज में महात्मा गांधी और शास्त्री जयंती पर स्टूडेंट्स ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया। कालेज में सर्वधर्म सम्भाव प्रार्थना सभा आयोजित हुई।

फिर एनसीसी के कैटेड्स ने नाट्य प्रस्तुति के जरिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। कालेज प्राचार्य प्रो.अर्चना वर्मा ने विश्व अहिंसा दिवस पर आत्म चिंतन, आत्म विश्लेषण और आत्म मनन का संदेश दिया। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आरपी शार्म ने भी अपने विचार रखे।

इस मौके पर डॉ. बॉबी यादव, डा. भगत सिंह, डा. ज्योति यादव, डा. प्रियंका सहित आदि मौजूद रहे। वहीं, गांधी जयंती पर एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स ने स्वच्छता अभियान चलाया।जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनायी गई।

कांग्रेसियों ने लोहियानगर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना, महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने दोनों महापुरुषों के जीवन संघर्ष को याद किया।

इस मौके पर पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल, पूर्व विधायक सुरेंद्र मुन्नी, केके शर्मा, प्रदेश सचिव संजीव शर्मा, हरेंद्र अग्रवाल, ओमप्रकाश शर्मा, नसीब पठान, त्रिलोक सिंह, राजवीर शर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे।


रेलवे स्टेशन पर चला स्वच्छता अभियान
एक सीमेंट कंपनी के कर्मचारियों और रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन पर संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया। उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म और बुकिंग एरिया में भी सफाई की। इस दौरान रेलवे के असिस्टेंट ट्रैफिक मैनेजर महेश यादव, सीएचआई जितेंद्र दुबे, स्टेशन अधीक्षक लियाकत अली समेत रेलवे के कई अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।


धूमधाम से मना स्थापना दिवस समारोह
मसूरी। डासना स्थित आदर्श कन्या विद्यालय इंटर कालेज का 54वां वार्षिकोत्सव एवं गांधी जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल ने की। कार्यक्रम में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

इसके बाद छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं द्वारा देशभक्ति के गीत व संगीत भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर अरुण कुमार, सरदार मलकीत सिंह जस्सर, अनिल गुप्ता रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधक दिनेश अग्रवाल, अध्यक्ष धनेश प्रकाश गर्ग, नरेश प्रकाश गर्ग, आशाराम गोयल आदि का विशेष सहयोग रहा।

महात्मा गांधी की जयंती मनाई  

 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मोदीनगर और मुरादनगर में धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया।
एसडीएम अतुल कुमार ने तहसील परिसर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पालिका चेयरपर्सन सरोज शर्मा ने गांधी स्टेडियम में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

दयावती मोदी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य विवेक चतुर्वेदी, मोदी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सतीश चंद अग्रवाल, एमएम डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डा. आरसी लाल, गिन्नी देवी में प्राचार्या डा.मीनू अग्रवाल, टीआरएम में प्रधानाचार्या सुनीता जॉनसन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उधर भाजपा की ओर से मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

दिनेश सिंघल, डा. पवन सिंघल, डा. मंजू शिवाच, नरेंद्र सिसौदिया, सुदेश जैन, नवीन जायसवाल, ललित त्यागी, अमित चौधरी और अमितेज जैन आदि मौजूद रहे। नेहरू युवा मंडल गाजियाबाद द्वारा गांव शाहजहांपुर और फतेहपुर में रैली निकाल कर सफाई अभियान चलाया गया।


इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव त्योडी में अफरोज के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। वहीं मुरादनगर में आयुध निर्माणी फैक्ट्री मेें महाप्रबंधक पीआर मंडल ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। सुराना गांव में नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्वयंसेवक एवं आजाद नेहरू युवा मंडल के सहयोग से स्वच्छता अभियान पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed