फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   G-20 Summit: Vehicles will not be able to go to Delhi from 7th to 10th September

जी-20 शिखर सम्मेलन : सात से 10 सितंबर तक दिल्ली नहीं जा सकेंगे वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
G-20 Summit: Vehicles will not be able to go to Delhi from 7th to 10th September
गाजियाबाद। नई दिल्ली प्रगति मैदान में होने वाले 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। सात सितंबर की शाम सात बजे से 10 सितंबर को सम्मेलन समाप्ति तक रूट डायवर्ट रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के वाहन दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होकर आगे जा सकेंगे। एडीसीपी यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि आवश्यक वस्तु सेवा के लिए आवागमन करने वाले वाहनो के लिए छूट रहेगी। दूध, सब्जी, फल, चिकित्सा आपूर्ति के वाहन दिल्ली जा सकेंगे। डायवर्जन व्यवस्था में आवश्यकतानुसार संशोधन किया जा सकता है। किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिये वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
विज्ञापन





इस प्रकार रहेगा डायवर्जन
दिल्ली के गैर गंतव्य वाहनों का प्रवेश दिल्ली सीमा में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। सभी वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल से जाएंगे।

- (एनएच-91) बुलंदशहर की ओर से आने वाले वाहन लाल कुआं से दिल्ली की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन लाल कुआं से एनएच-9 से होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होकर आगे जाएंगे।
विज्ञापन


- (एनएच-9) हापुड़ की ओर से आने वाले वाहन डासना ईस्टर्न पेरिफेरल डासना इंटरसेक्शन से आगे दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन डासना इंटरसेक्शन से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- (एनएच -34/पूर्व में एनएच 58) मेरठ की ओर से आने वाले वाहन दुहाई से आगे गाजियाबाद व दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन दुहाई से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होकर जाएंगे।

- (एनएच 709 बी) सहारनपुर/बागपत की ओर से आने वाले वाहन पेरिफेरल से आगे लोनी/दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वहां ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जाएंगे।




- गाजियाबाद से दिल्ली सीमा में भी नहीं जा सकेंगे

गाजियाबाद से दिल्ली में प्रवेश करने वाले बॉर्डर यूपी गेट, गाजीपुर बॉर्डर, सीमापुरी बॉर्डर, तुलसी निकेतन बॉर्डर, लोनी बॉर्डर, खजूरी पुस्ता मार्ग से भी वाहन दिल्ली नहीं जा सकेंगे।


असुविधा होने पर यहां करें संपर्क

- यातायात हेल्पलाइन नंबर 9643322904, 0120-2986100

- यातायात निरीक्षक द्वितीय एनएच-9 / डासना इंटरसेक्शन 8929182258

- यातायात निरीक्षक चतुर्थ यूपी गेट 8707676770

- यातायात निरीक्षक पंचम सीमापुरी बॉर्डर 7007847097

- यातायात निरीक्षक षष्टम लोनी क्षेत्र 9219005151
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed