{"_id":"576ec5944f1c1b0550b48705","slug":"furore-over-tehsil-on-unannounced-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती पर तहसील पर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती पर तहसील पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
बिजली परियोजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अघोषित बिजली कटौती के विरोध में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने तहसील पर हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली न होने से भीषण गर्मी में लोग बेहाल हैं। मवेशियों और फसलों को पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द अघोषित कटौती से निजात नहीं मिली तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन में भानु के मेरठ मंडल अध्यक्ष सतेंद्र त्यागी के नेतृत्व में निवाड़ी, पतला, सुहाना, पूठरी, खिंदोड़ा आदि गांवों के ग्रामीण तहसील पर पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती ने उनका बुरा हाल है। फसलों की सिंचाई, पशुओं के लिए पानी तक नहीं मिल रहा है। दिनभर में चार-पांच घंटे ही बिजली मिल रही है। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इस पर एसडीएम ने शीघ्र पावर कारपोरेशन के अधिकारियों से बातचीत कर समस्या के हल का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द अघोषित कटौती से निजात नहीं मिली तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में संदीप जीनवाल, सुशील त्यागी, संजीव रूहेला, दर्शन नेहरा, मुकेश, मूलेंद्र, रामाकांत, राजकुमार आदि शामिल रहे।