{"_id":"58ff77124f1c1b4766c0d5a7","slug":"funds-released-sewer-water-connections-will-get-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंड जारी, सीवर-वाटर कनेक्शन मिलेंगे मुफ्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंड जारी, सीवर-वाटर कनेक्शन मिलेंगे मुफ्त
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
पीने की पानी की हो रही कालाबाजारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। अब तक सीवर-वाटर कनेक्शन से वंचित लोगों को जल निगम मुफ्त में कनेक्शन देगा। अमृत योजना के तहत शहर में यह कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है। करीब 50 हजार लोग इस योजना से लाभांवित होंगे।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने पहली बार शहरी क्षेत्रों के लिए मुफ्त कनेक्शन देने की योजना शुरू की है। इसका नोडल विभाग नगर निगम को बनाया गया है। जबकि कनेक्शन देने का काम जल निगम करेगा।
विज्ञापन
नगर निगम के अधिशासी अभियंता आरके यादव ने बताया कि पानी के कनेक्शन देने के लिए केंद्र सरकार ने 29 करोड़ और सीवर कनेक्शन के लिए 32.10 करोड़ की योजना को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
इसमें पानी कनेक्शन योजना के लिए 17.2 करोड़ रुपये और सीवर कनेक्शन योजना के लिए 18.9 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। अमृत योजना के तहत यह फंड नगर निगम को जारी किया गया था। नगर निगम ने अब इसे जल निगम को ट्रांसफर कर दिया है। जल्द ही योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा।