फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Full Dress Rehearsal in Delhi, Ghaziabad battled jam

दिल्ली में फुल ड्रेस रिहर्सल, जाम से जूझा गाजियाबाद

Mon, 23 Jan 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 23 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Full Dress Rehearsal in Delhi, Ghaziabad battled jam
फुल ड्रेस र‌िहर्सल - फोटो : file photo

विज्ञापन

दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के दौरान रूट डायवर्जन के कारण सप्ताह के पहले दिन दिल्ली जाने वाले सैकड़ों वाहन चालकों को जाम झेलना पड़ा। यूपी गेट, आनंद विहार, ज्ञानी बॉर्डर और भोपुरा बॉर्डर पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लगी रहीं।

रविवार रात 12 से शुरू हुआ जाम सोमवार दोपहर करीब दो बजे के बाद सामान्य हो सका।  दिल्ली में फुल ड्रेस रिहर्सल की वजह से रविवार रात करीब 12 बजे से ही दिल्ली पुलिस ने सभी बॉर्डरों को सील कर दिया। इससे गाजियाबाद से दिल्ली प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन


रात 12 बजे से सुबह सात बजे तक भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह दिल्ली ऑफिस के लिए निकले वाहनों की संख्या बढ़ते ही जाम के हालात बनने लगे। सड़क पर पहले से ही खड़े भारी वाहनों से जाम लगना शुरू हुआ। सोमवार दोपहर करीब दो बजे तक छोटे वाहन रेंगते-रेंगते दिल्ली में प्रवेश कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि दो बजे के बाद वाहनों की संख्या घटने पर हालात सामान्य होने शुरू हुए। ट्रैफिक इंस्पेक्टर संजीव यादव ने बताया कि दिल्ली बॉर्डर सील होने के चलते परेशानी हुई थी। ट्रैफिक पुलिस बॉर्डर पर गाड़ियों को निकलवाने में जुटी रही।     

अंदरूनी सड़कों पर भी जाम से जूझे लोग      
मुख्य बॉर्डरों पर जाम के चलते वाहन चालकों ने अंदरूनी मार्गों से निकलने का प्रयास किया। इस दौरान अंदरूनी मार्गों पर भी जाम लगना शुरू हो गया। आनंद विहार, सूर्यनगर, रामप्रस्थ और शालीमार गार्डन कालोनियों के अंदरूनी मार्गों पर भी जाम लगा रहा। हालांकि ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने में जुटी रही।

खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली से सटे बॉर्डर की सुरक्षा बढ़ा दी है। सोमवार को यूपी गेट पर हथियारों से लैस जवानों को तैनात कर दिया गया। 25 जनवरी की रात से ही बॉर्डरों को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा।           

सीओ इंदिरापुरम अनिल यादव ने बताया कि खुफिया विभाग की ओर से इनपुट दिए गए हैं कि दिल्ली में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को अंजाम देने के लिए आतंकी एनसीआर में भी छिपे हो सकते हैं। इसे देखते हुए बार्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि यूपी गेट गाजियाबाद का सबसे महत्वपूर्ण बॉर्डर है।

इस पर आधुनिक हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। साथ ही 24 घंटे यहां सुरक्षा बल तैनात  रहेगा। यहां गाजियाबाद से दिल्ली और दिल्ली से गाजियाबाद में प्रवेश करने वाले वाहनों और संदिग्धों पर पैनी निगाह रखी जाएगी। सभी बॉर्डरों पुलिस और सीआईएसएफ के 15-15 जवान तैनात रहेंगे।     

       
हथियारों से लैस होंगे जवान
एसएचओ इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि बंकर में जवानों को अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया गया है। जवान बुलेटप्रूफ जैकेट, एके 47, इन्सास और दूरबीन से लैस होंगे।         

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed