फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   FTA to open up new market in Europe for Ghaziabad industries.

Ghaziabad News: एफटीए से गाजियाबाद के उद्योगों के लिए यूरोप में खुलेगा नया बाजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
FTA to open up new market in Europe for Ghaziabad industries.
गाजियाबाद। ब्रिटेन के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का लाभ गाजियाबाद के निर्यातकों को मिलने की उम्मीद है। आयात शुल्क शून्य होने से जिले में तैयार होने वाले इंजीनियरिंग उत्पाद, मशीनरी पार्ट्स, कपड़ा और अन्य सामान अब यूरोप के बाजार में बेहतर प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे। इससे स्थानीय उद्योगों को नए ऑर्डर मिलने और निर्यात बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

गाजियाबाद की छह हजार से अधिक औद्योगिक इकाइयों में तैयार उत्पाद देश-विदेश में आपूर्ति किए जाते हैं। बीएस रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेट्रो के प्लेटफार्म स्क्रीन डोर बनाने वाली और विदेशों में निर्यात करने वाली इकाई के एमडी व उद्यमी संजीव सचदेव ने बताया कि यह समझौता उद्योग जगत के लिए सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद से निर्यात होने वाले मशीनरी पार्ट्स अब ब्रिटेन और यूरोप के बाजारों में अपनी मजबूत पहचान बना सकेंगे। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्यमी विकास संघ के अध्यक्ष उपेंद्र गोयल ने बताया कि गाजियाबाद से हर महीने एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के इंजीनियरिंग गुड्स का निर्यात होता है। इसके अलावा अन्य उत्पाद भी विदेशों में भेजे जाते हैं। उन्होंने कहा कि मुक्त व्यापार समझौते के बाद निर्यात में तेजी आने की संभावना है। आने वाले समय में उत्पादन और ऑर्डर दोनों बढ़ सकते हैं, जिससे उद्यमियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एमआरके मशीन टूल्स के निदेशक व उद्यमी पल्लव रहेजा ने बताया कि ब्रिटेन के साथ यह समझौता गाजियाबाद के उद्योगों के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। खासकर इंजीनियरिंग टूल्स से जुड़े उद्योगों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा। गाजियाबाद में बने मशीनरी टूल्स पहले से कई देशों में भेजे जाते हैं, अब यूरोपीय बाजार में इनकी पहुंच और बढ़ने की उम्मीद है।
गाजियाबाद से निर्यात होने वाले प्रमुख उत्पाद
डीजल पंप, पंप सेट, कृषि उपकरण, ऑयल और गैस प्लांट के उपकरण, मशीनरी पार्ट्स और इंजीनियरिंग गुड्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed