फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   From the childhood pranks of Shri Krishna to the Gopi dialogue, the story is narrated.

Ghaziabad News: श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से लेकर गोपी संवाद की सुनाई कथा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
From the childhood pranks of Shri Krishna to the Gopi dialogue, the story is narrated.
नगर के राज राजेश्वर मंदिर में कथा सुनाते कथा वाचक। संवाद
बुलंदशहर। नगर के राज राजेश्वर मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को कथा वाचक धनंजय महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से लेकर गोपी संवाद की कथा सुनाई। वहीं, बहलीमपुरा के शिव मंदिर में भागवत कथा सुनने से मिलने वाले पुण्य के बारे बताया गया।
विज्ञापन

धनंजय महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला, कंस वध, उद्धव-गोपी संवाद और श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं प्रेम, नटखटपन और अलौकिक शक्ति का अद्भुत मिश्रण है। उन्होंने उद्धव-गोपी संवाद का भी विस्तार से वर्णन किया। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के उद्धव को ब्रज भेजने और गोपियों के प्रेम व भक्ति का प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन

कथा में वृंदावन से आए ओंकार दास महाराज और ज्ञानेश्वर तिवारी महाराज भी पधारे। श्रीहरि नाम संकीर्तन मंडल के संचालक प्रदीप गोयल ने बताया कि 31 मई तक वार्षिक महोत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा, भक्तमाल कथा, भजन संध्या, सुंदरकांड पाठ सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम दिन विशाल संकीर्तन यात्रा भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गांव बहलीमपुरा स्थित शिव मंदिर पर मुकुंद शरण देवाचार्य महाराज ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा सुनने से मिलने वाले पुण्य के बारे बताया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना साक्षात ईश्वर की कृपा और मोक्ष का मार्ग माना जाता है। भागवत पुराण के अनुसार इसके श्रवण से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं, चित्त शुद्ध होता है और मनुष्य के मन से अज्ञान व भय दूर हो जाता है। इस दौरान भक्ति गीतों व भजनों की भी गूंज रही। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

नगर के राज राजेश्वर मंदिर में कथा सुनाते कथा वाचक। संवाद

नगर के राज राजेश्वर मंदिर में कथा सुनाते कथा वाचक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed