फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   From 9th June to the elevated road from UP Gate to Vasundhara

10 जून से यूपी गेट से वसुंधरा तक दौडे़गी एलिवेटेड रोड

Wed, 15 Mar 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Wed, 15 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
From 9th June to the elevated road from UP Gate to Vasundhara
road - फोटो : demo pic

एनएच 24 से दिल्ली नोएडा आवागमन करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। यूपी गेट से कनावनी पुलिया (वसुंधरा) के बीच एलिवेटेड रोड पर 10 जून से गाड़ियां दौड़ने लगेंगी। हालांकि पहले गाड़ियां अंडर ट्रायल ही दौड़ेंगी लेकिन बाद में इसे जनता के लिख खोला जा सकता है।

विज्ञापन


एलिवेटेड रोड प्रभारी व अधिशासी अभियंता चक्रेश जैन ने बताया कि मंगलवार से हिंडन बैराज रोड पर रेलवे लाइन के पार सड़क बिछाने वाली लांचर ने काम शुरू कर दिया है। 5 अप्रैल को कनावनी पुलिया से यूपी गेट तक एलिवेटेड रोड का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद रोड को एनएच 24 से जोड़ने के लिए अप एंड डाउन रैंप बनाया जाएगा।
विज्ञापन


यह काम भी मई अंत तक पूरा हो जाएगा। उधर, वसुंधरा में कनावनी पुलिया के पास एलिवेटेड रोड पर चढ़ने व उतरने के लिए निर्माणाधीन रैंप का काम भी 80 फीसदी पूरा हो चुका है। मई में यह तैयार हो जाएगा। जैन ने बताया कि 10 जून से यूपी गेट से कनावनी पुलिया के बीच गाड़ियां दौड़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि आम जनता के लिए रोड खोलने की तारीख की घोषणा बाद में होगी। उधर, जीडीए सूत्रों ने बताया कि मई के अंत तक एनएच 24 से कनावनी पुलिया तक रोड पूरी तरह तैयार हो जाएगी। 10 जून से रोड पर अंडर ट्रायल गाड़ियां दौड़ेंगी।

बता दें कि गत साल नवंबर में नई लिंक रोड पर अंडर ट्रायल गाड़ियां दौड़ाई गई थीं लेकिन अंडर ट्रायल पीरियड में आम वाहन चालक अपनी गाड़ियां लेकर रोड पर उतर आए और उन्हें फिर रोका नहीं गया। यह स्थिति एलिवेटेड रोड के साथ भी आ सकती है।

जीडीए अधिकारियों का कहना है कि बेहतर यह होगा कि जुलाई में यह रोड एक साथ यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन तक के लिए चालू हो ताकि मेरठ की तरफ से शहर आने वाले और गाजियाबाद के स्थानीय ट्रैफिक को इस रोड से सीधे दिल्ली निकाला जाए, इसी मकसद से रोड का निर्माण शुरू हुआ था।      
      
एनएचएआई और जीडीए का डिजाइन हुआ मैच            
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि एलिवेटेड रोड को यूपी गेट के पास एनएच 24 से जोड़ने का जो डिजाइन जीडीए ने बनाया है, उससे एनएचएआई को कोई आपत्ति नहीं है। जून में जब एलिवेटेड रोड एनएच से जुडे़गी, तब तक यूपी गेट के पास काफी हद तक एनएच चौड़ीकरण का काम भी पूरा हो जाएगा।

चक्रेश जैन ने बताया कि एलिवेटेड रोड को एनएच से जोड़ने में एनएचएआई का अपेक्षित सहयोग मिल रहा है। दोनों विभागों का काम समन्वय से चल रहा है।    नहीं बढे़गा बजट  जीडीए वीसी विजय यादव ने बताया कि 1147 करोड़ की लागत से ही एलिवेटेड रोड का निर्माण पूरा होगा, यह बजट बढे़गा नहीं। उन्होंने दावा किया कि 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।


बता दें कि इस रोड की लंबाई 10.3 किलोमीटर है, जिसमें यूपी गेट से कनावनी पुलिया तक की लंबाई साढे़ चार किलोमीटर है। इस रोड के बनने से गाजियाबाद से दिल्ली आने जाने वालों को करीब 10 किलोमीटर की बचत होगी। जाम से भी पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed