{"_id":"660f0af62b793459340e8d8c","slug":"friends-wife-trapped-in-the-trap-of-love-raped-for-two-years-on-the-pretext-of-marriage-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-107750-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दोस्त की पत्नी को प्यार के जाल में फंसाया, शादी के बहाने दो साल तक किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दोस्त की पत्नी को प्यार के जाल में फंसाया, शादी के बहाने दो साल तक किया दुष्कर्म
विज्ञापन
कौशांबी। एक काॅलोनी में दोस्त की पत्नी को प्यार के जाल में फंसाकर युवक ने उसे शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया। आरोपी के दूसरी युवती से शादी करने के बाद महिला ने कौशांबी थाने में दुष्कर्म, गर्भपात, मारपीट और धमकी का मुकदमा कराया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पैसेफिक कॉल के सामने दिल्ली जाने वाले रास्ते से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि कुलदीप मौर्य निवासी गौरीगंज अमेठी, हाल पता राजनगर सेक्टर-11 की पति से दोस्ती थी। वह पति के साथ घर पर आता-जाता था। धीरे-धीरे नजदीकी बढ़ाकर दोस्त ने उन्हें प्यार के जाल में फंसा लिया फिर तमाम तरह के वायदे और कसम खाकर उन्हें शादी करने का विश्वास दिलाया। आरोप है कि उन्हें शादी का झांसा देकर आठ मई 2022 से सात मार्च 2024 तक अलग-अलग जगह बुलाकर दुष्कर्म किया। महिला जब भी आरोपी से शादी करने के लिए कहती थी तो वह अलग-अलग बहाने बनाकर बात को टाल देता था।
ज्यादा दबाव बनाने पर महिला को अपने पति से तलाक लेने के लिए बोल दिया। वह दुष्कर्म के बाद पांच बार गर्भवती हुईं। आरोपी को जब इसका पता चला तो उसने दबाव बनाकर गर्भपात करा दिया। गर्भपात के विरोध पर आरोपी ने कमरे में बंद करके पीटा। कुछ महीनों बाद वह फिर गर्भवती हो गईं और एक बेटी को जन्म दिया। इस बीच आरोपी ने उन्हें बिना बताए चोरी-छिपे छह दिसंबर को दूसरी युवती से शादी कर ली। इसका पता चलने पर उन्होंने आरोपी कुलदीप से विरोध किया। 21 दिसंबर को उनकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई। महिला के पति को दोस्त के बीच संबंध का पता चला तो उन्हें घर से निकाल दिया। परेशान होकर महिला ने आरोपी के पिता से मिलकर सच्चाई बताने का प्रयास किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
आरोपी ने भी संबंध नहीं रखने की बात बोलकर घर से बाहर भगा दिया। कौशांबी पुलिस को शिकायत करने पर आरोपी और उसके पिता ने साथ रखने की बात कही लेकिन घर जाकर महिला को अंदर नहीं घुसने दिया। आरोप यह भी है कि पुलिस के सामने लिखित समझौता देने के बावजूद उन्हें साथ रखने से मना कर दिया। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की गई।