Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Friend's wife files fraud case against engineer

Ghaziabad News: इंजीनियर पर दोस्त की पत्नी ने कराया धोखाधड़ी का केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Friend's wife files fraud case against engineer

विज्ञापन
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र की एक महिला से विदेशी मुद्रा व्यापार (फॉरेक्स ट्रेडिंग) में निवेश कराकर मोटी कमाई का झांसा देकर साढ़े चार लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि आरोपी इंजीनियर राजकुमार ने इसी तरह से करीब 500 लोगों से ठगी की है। महिला ने अपने पति के दोस्त और ऊर्जा निगम में पूर्व में कार्यरत इंजीनियर पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
वसुंधरा सेक्टर-1 निवासी अंजू सहेरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति संजीव कुमार और बुलंदशहर के खुर्जा निवासी राजकुमार पहले मेरठ में एक ही छात्रावास में रहकर पढ़ाई करते थे। राजकुमार वर्ष 2020 में उनके घर आया और उसने अपनी पत्नी ललितेश के नाम से विदेशी मुद्रा व्यापार का कारोबार करने का दावा किया।
विज्ञापन

राजकुमार ने बताया कि उसने इस कारोबार से मोटा मुनाफा कमाया है। संजीव ने पहले निवेश से मना किया हालांकि, राजकुमार लगातार व्हाट्सएप पर संदेश और वीडियो भेजकर निवेश के लिए मनाता रहा। उसने भरोसा दिया कि वह व्यापार खाता स्वयं संचालित करेगा। संजीव को केवल रकम लगानी होगी। अंजू का कहना है कि दोस्त की बातों में आकर उन्होंने जनवरी 2025 में उनके खाते से आरटीजीएस से पांच लाख रुपये मूल बिजनेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के खाते में भेजे। रकम भेजने के बाद उन्हें कोई लिखित अनुबंध या रसीद नहीं दी गई। इसके बाद न तो कोई व्यापार दिखाया गया और न ही कोई मुनाफा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार रकम मांगने पर राजकुमार ने 17 सितंबर 2025 को पेटीएम से केवल 50 हजार रुपये लौटाए। 29 अक्तूबर 2025 को उसने जनवरी 2026 तक सभी की रकम लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन भुगतान नहीं किया। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके साइबर टीम को जांच में लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed