फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of Rs 33 crore 23 lakh on the pretext of selling scrap to a businessman

Ghaziabad News: कारोबारी को स्क्रैप बेचने के बहाने 33 करोड़ 23 लाख की धोखाधड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 33 crore 23 lakh on the pretext of selling scrap to a businessman
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र में कारोबारी कपिल जालान के साथ दिल्ली में मेटल का स्क्रैप बेचने में 33 करोड़ 23 लाख 75 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने उन्हें चार साल तक आश्वासन देकर टरकाते रहे। अब तकादा करने पर आरोपी ने फोन बंद कर लिया है। इंदिरापुरम पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कागजों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अहिंसाखंड के एंजिल जुपिटर सोसायटी निवासी कपिल जालान ने पुलिस को शिकायत दी कि उनका दिल्ली में मेटल स्क्रैप खरीदने का कारोबार था। 2020 में उनकी मुलाकात दिल्ली के कारोबारी से हुई। एक दोस्त के माध्यम से दोनों के बीच बातचीत हुई थी। धीरे-धीरे दिल्ली के कारोबारी ने उनके घर आना-जाना शुरू कर दिया। इस बीच दोनों में स्क्रैप खरीदने की बात फाइनल हो गई। अब उनका कहना है कि 3 नवंबर 2020 से 2 जनवरी 2021 के अपनी फर्म के एक खाते से कारोबारी को करीब 25 करोड़ 92 लाख 50 हजार रुपये जबकि 5 नवंबर 2020 से 14 दिसंबर 2020 के बीच दूसरे खाते से 7 करोड़ 31 लाख 25 हजार ट्रांसफर किए। पैसे भेजने के बाद उन्हें एक-दो महीने में करोड़ों का स्क्रैप भेजने का आश्वासन दिया गया लेकिन कोरोना महामारी की वजह से पूरा कारोबार बंद हो गया। उनके मुताबिक, कारोबारी को उन्होंने जो 33 करोड़ 23 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे वो बाजार में लोगों से माल के नाम पर उधार लिए थे। चार साल बाद भी उनका माल नहीं पहुंचा तो दूसरे फर्म संचालक उन पर दबाव बनाने लगे। वह परेशान होकर कई बार कारोबारी से मिले लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब आरोपी फोन बंद कर कहीं चला गया है। उन्होंने डीसीपी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। इंदिरापुरम पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। उन्होंने शिकायत में दो बैंकों के खाते भी दिए हैं। टीम बैंक से ट्रांजेक्शन की डिटेल पता कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि कारोबारियों के बीच बड़ी लेन-देन का मामला सामने आया है। इसकी गहनता से जांच हो रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed