फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of Rs 30 lakh in the name of selling flat

Ghaziabad News: फ्लैट बेचने के नाम पर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 30 lakh in the name of selling flat
साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर-एक में रहने वाली महिला ने फ्लैट बेचने के नाम पर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पूरी धनराशि देने पर भी बेचने वाला कब्जा नहीं दे रहा है। महिला ने बताया कि वैशाली में रहनी वाली रेखा से 30 लाख रुपये में फ्लैट का सौदा तय किया था। रेखा को समय-समय पर चेक के माध्यम से पूरी धनराशि का भुगतान किया। 10 अक्तूबर को फ्लैट का बैनामा होना था, लेकिन रेखा रजिस्ट्री कार्यालय नहीं पहुंची। रेखा ने कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया। अगले दिन रजिस्ट्री कराने के लिए कहने पर रेखा और उसके पति ने महिला से अभद्रता की। आरोप है कि दो बार आरोपी दंपती ने घर में घुसकर मारपीट की। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed