फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of Rs 10.75 crore in the name of buying scrap

Ghaziabad News: स्क्रैप खरीदने के नाम पर 10.75 करोड़ की धोखाधड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 10.75 crore in the name of buying scrap
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के लोहा मंडी के कारोबारी अनिल बंसल से सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के जगदीशपुर प्लांट से स्क्रैप खरीदवाने और साझेदारी करके व्यापार करने के नाम पर 10.65 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। मामले में अनिल बंसल ने राजीव चौधरी, उसके बेटे आदित्य व अनिरुद्ध और अन्य के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अनिल बंसल का कहना है कि उन्होंने अपने दो रिश्तेदारों के माध्यम से 21.25 करोड़ रुपये कविनगर के रहने वाले राजीव को दिए थे। इसकी एवज में उन्हें 8176 टन माल मिलना था। लेकिन उन्हें 15 करोड़ रुपये के बिल का माल दिया गया जिसकी कीमत 10.50 करोड़ रुपये थी। इसके बाद माल देना बंद कर दिया और रुपये वापस मांगने पर आरोपी हत्या की धमकी देने लगे। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed