फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of 18 crores in the name of getting land from businessman

Ghaziabad News: कारोबारी से जमीन दिलाने के नाम पर 18 करोड़ की धोखाधड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 18 crores in the name of getting land from businessman
मोदीनगर। दिल्ली के एक कारोबारी से हापुड़ मार्ग पर जमीन दिलाने के नाम पर 18 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। मोदीनगर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के शाहदरा स्थित कृष्णानगर की जगतपुरी कॉलोनी निवासी पवन कुमार कारोबारी हैं। उन्होंने बताया कि फरवरी 2022 में हापुड़ मार्ग पर एक जमीन का सौदा किया था। इकरारनामे के दौरान उन्होंने 50 लाख रुपये एडवांस दे दिए। इसके बाद उन्होंने कई बार में नकदी और चैक द्वारा करीब 18 करोड़ रुपये का भुगतान किया। कारोबारी का आरोप है कि काफी प्रयास के बाद भी आरोपी ने बैनामा नहीं किया। आरोपी ने कुछ दिन पूर्व उनके दिल्ली स्थित कार्यालय पर कुछ लोगों को भेजा। उन्होंने कारोबारी से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कारोबारी ने कोर्ट की शरण ली। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सुरेन्द्र कुमार जैन, आशा जैन और ऐश्वर्य जैन निवासी गुरुद्वारा रोड के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed