फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of 1.76 crore on the pretext of providing flat, shop and plot

Ghaziabad News: फ्लैट, दुकान और प्लॉट दिलाने के बहाने 1.76 करोड़ की धोखाधड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 1.76 crore on the pretext of providing flat, shop and plot
वसुंधरा। सेक्टर-3 निवासी विनोद कुमार ने फ्लैट, दुकान और प्लॉट की बुकिंग के नाम पर एक करोड़ 76 लाख 97 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में चार बिल्डर और एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ इंदिरापुरम कोतवाली में मुकदमा कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने उन्हें धमकी दी है।
विज्ञापन

विनोद कुमार का कहना है कि वसुंधरा सेक्टर-3 में नदीम खान नाम के बिल्डर ने दी क्रेस्ट के नाम से स्टूडियो अपार्टमेंट और दुकान बनाने के लिए प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। वह साल 2014 में मस्कट में काम करते थे। उस समय प्रॉजेक्ट के बारे में सुनकर उन्होंने एक परिचित के साथ प्रोजेक्ट में दुकान खरीदने का सौदा किया था। बिल्डर ने दो साल में कब्जा देने का वादा किया था लेकिन समय पर कब्जा नहीं दिया।
विज्ञापन

इसकी एवज में बिल्डर ने उनसे 40 लाख रुपये जमा करा लिए थे। उनके साथ अन्य खरीदारों ने भी फ्लैट व दुकान लेने के लिए बुकिंग की थी। आरोप है कि बिल्डर ने किसी को भी कब्जा नहीं दिया जबकि बिल्डर ने क्षेत्रफल बढ़ाने के नाम पर उनसे बुकिंग के समय तय हुई कीमत से ज्यादा पैसा जमा करा लिया था। उनके अलावा जिन लोगों ने फ्लैट व दुकानों की बुकिंग की उनमें दिल्ली के मुखर्जी नगर निवासी डॉ. अजय अग्रवाल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इस प्रोजेक्ट में एक फ्लैट और एक दुकान बुक की थी। इसके लिए उन्होंने बिल्डर को 20 लाख 45 हजार रुपये दिया था जबकि कपिल मुनि त्यागी ने 46 लाख रुपये, सुनीता सिंह से 50 लाख 51 हजार 478 रुपये व आरती अग्रवाल से 19 लाख 97 हजार 195 रुपये जमा किए थे। खरीदारों का आरोप है कि बिल्डर पर आवास विकास परिषद का करीब नौ करोड़ रुपया बकाया है। प्रोजेक्ट करीब 80 फीसदी हो चुका है लेकिन परिषद ने बकाये के चलते प्रोजेक्ट सील किया हुआ है। सभी खरीदारों की तरफ से नदीम खान, आतिर खान शाह, संजय दत्त, फारूक व मैसर्स एच 20 कंस्ट्रक्शन के खिलाफ मुकदमा कराया है। डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन विवेक चंद्र का कहना है कि बिल्डरों के खिलाफ पांच शिकायतें मिलीं थीं, जिनके आधार पर इंदिरापुरम कोतवाली में मुकदमा कराया गया है। जांच के दौरान यदि और शिकायतें आएंगी तो विवेचना में उन्हें भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed