फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud in the name of getting a flat from retired special secretary home

Ghaziabad News: रिटायर्ड विशेष सचिव गृह से फ्लैट दिलाने नाम पर धोखाधड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of getting a flat from retired special secretary home
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की अरिहंत सोसायटी निवासी सेवानिवृत्त विशेष सचिव गृह राम निवास शर्मा के परिचित ने पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी मनीष शर्मा ने उन्हें उत्तराखंड में स्थित वन बीएचके फ्लैट बेचने का झांसा दिया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


सेवानिवृत अधिकारी राम निवास शर्मा के मुताबिक उन्होंने क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित अरिहंत सोसायटी निवासी मनीष शर्मा के हरिद्वार में भूपतवाला स्थित प्रोजेक्ट श्री मंगलम में 15 लाख रुपये में एक कमरे का फ्लैट बुक किया था। उन्होंने 2020 और 2021 में कई किश्तों में कुल पांच लाख एक हजार रुपये का भुगतान किया था। उनका आरोप है कि मनीष शर्मा फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के लिए बहाने करता रहा। करीब चार वर्षों तक मनीष शर्मा ने न तो फ्लैट की रजिस्ट्री कराई और न ही रुपये वापस किए। आरोप है कि अब उनकी कॉल और मैसेज का जवाब देना भी बंद कर दिया। गत दिनों राम निवास शर्मा ने मनीष शर्मा से रुपये मांगे तो देने से साफ इंकार कर दिया। सेवानिवृत्त विशेष सचिव गृह ने पुलिस आयुक्त से आरोपी की शिकायत की। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा आपराधिक विश्वासघात 406 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी वेव सिटी उपासना पांडेय ने बताया कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed