फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   fraud being committed by posing as a BLO in Nahal village ghaziabad Samajwadi Party strong objection

UP: पकड़े गए फर्जी BLO, ग्रामीणों से फॉर्म-7 पर कराए साइन; सपा ने लगाया मतदाता सूची से छेड़छाड़ का आरोप; Video

Mon, 02 Feb 2026 11:01 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: विकास कुमार Updated Mon, 02 Feb 2026 11:01 PM IST
सार

मामले की जानकारी मिलते ही गांव के जिम्मेदार लोग मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। तलाशी के दौरान संदिग्धों के पास से फर्जी कागजात बरामद हुए।

विज्ञापन
fraud being committed by posing as a BLO in Nahal village ghaziabad Samajwadi Party strong objection
थाने में सपा नेता और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद जनपद के धौलाना विधानसभा क्षेत्र-58 अंतर्गत गांव नाहल में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान एक बड़ा और गंभीर मामला सामने आया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने व संशोधन को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की आड़ में कुछ संदिग्ध लोगों द्वारा फर्जीवाड़ा किए जाने का आरोप लगा है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह के समय दो पुरुष और एक महिला गांव नाहल में पहुंचकर स्वयं को बीएलओ से जुड़ा बताते हुए ग्रामीणों से फॉर्म संख्या-7 लेकर हस्ताक्षर कराने का प्रयास कर रहे थे। कुछ बीएलओ ने भ्रमवश हस्ताक्षर भी कर दिए, लेकिन नाहल गांव की बीएलओ सुनीता ने उनकी गतिविधियों पर संदेह जताते हुए उन्हें पहचान लिया और फर्जी होने की आशंका व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही गांव के जिम्मेदार लोग मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। तलाशी के दौरान संदिग्धों के पास से फर्जी कागजात बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने खुद को भाजपा पार्टी से मंत्रिमंडल से जुड़ा बताया, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। घटना की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। पार्टी नेताओं ने पुलिस प्रशासन से वार्ता कर निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

मौके पर नायब तहसीलदार, लेखपाल और क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। बीएलओ की ओर से पूरे प्रकरण को लेकर शिकायती पत्र भी सौंप दिया गया है। इस संबंध में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट ने बताया कि पूरे मामले से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की नींव मतदाता सूची होती है और उसमें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाजवादी पार्टी इस पूरे मामले पर कड़ी नजर बनाए हुए है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है। एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि बीएलओ सुनीता रानी की तहरीर मिली है, अभी जांच की जा रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed