फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four youths of Khoda were swept away in water due to cloud burst in Kedarnath

केदारनाथ में हादसा: सैलाब में बह गए गाजियाबाद के चार युवक; पांचवें की बची जान; सदमे में परिजन

Fri, 02 Aug 2024 05:12 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, खोड़ा/गाजिायाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, खोड़ा/गाजिायाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Fri, 02 Aug 2024 05:12 AM IST
सार

उत्तराखंड में बादल फटने से गाजियाबाद के रहने वाले पांच युवक पानी में बह गए। जिसमें से चार लापता हैं और एक का रेस्क्यू कर बचाया गया। चारों के परिवार से कई लोग केदारनाथ के लिए रवाना हो गए। अभी तक किसी का पता नहीं चला है।

विज्ञापन
Four youths of Khoda were swept away in water due to cloud burst in Kedarnath
केदारनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में बादल फटने से खोड़ा निवासी पांच युवक पानी में बह गए। चार का कुछ पता नहीं चला जबकि एक सचिन को रेस्क्यू ऑपरेशन में बचा लिया गया। सचिन ने ही खोड़ा में फोन करके चार साथियों के लापता हो जाने की खबर दी। इस पर परिजन उनकी जानकारी करने में जुट गए। चारों के परिवार से कई लोग केदारनाथ के लिए रवाना हो गए। हालांकि, देर रात तक चारों का कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


खोड़ा के अर्चना एंक्लेव के निवासी चिराग गुप्ता (21) पुत्र अनुराग गुप्ता, सुमित (20) पुत्र राम अभिषेक शुक्ला, पिंटू (28) उर्फ कृष्णा पटेल पुत्र लाल बहादुर, दीपक विहार के निखिल सिंह (20) पुत्र राकेश सिंह और सचिन शाह पुत्र मुकेश शाह हरिद्वार गए थे। वहां से 29 जुलाई को केदारनाथ धाम चले गए। पांचों केदारनाथ के गौरीकुंड के कुछ आगे थे। तभी बादल फट गया। पानी के तेज बहाव में पांचों के साथ ही कई लोग बह गए। स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन


पांच युवकों में से सचिन को बचा लिया गया। सचिन ने खोड़ा में फोन करके हादसे की खबर दी। उन्होंने बताया कि वह पानी के बहाव के साथ बहे जा रहे थे। तभी एक खच्चर वाले ने उनका हाथ पकड़ लिया। उसकी मदद से वह पानी के बाहर आ गए। वहां बचाव दल के लोग मौजूद थे। वे उन्हें मुसीबत से निकालकर बाहर मैदान में ले गए। सचिन ने चारों के घर फोन करके इस घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन ने उन्हें बताया कि केदारनाथ में पुलिस और प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है कि बादल फटने के बाद पानी के बहाव में जो लोग बहे हैं, वे कौन हैं। वहां राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। कई लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। इनमें दिल्ली के लोग भी शामिल हैं।


एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि चार युवकों के केदारनाथ में पानी के बहाव में लापता होने की जानकारी मिली है। उनके परिवार के लोगों से संपर्क किया गया। वे लोग केदारनाथ के लिए रवाना हो गए थे। उत्तराखंड पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed