{"_id":"698c9d61659325457e039fe7","slug":"four-year-old-murshid-trampled-to-death-by-a-speeding-car-in-ghaziabad-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: तेज रफ्तार कार ने चार वर्षीय मुरशद को कुचला, मौत, घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: तेज रफ्तार कार ने चार वर्षीय मुरशद को कुचला, मौत, घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा
Wed, 11 Feb 2026 08:46 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 11 Feb 2026 08:46 PM IST
सार
खेलते समय बच्चा कार की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल मासूम को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के गांव सिकरोड़ा में एक चार वर्षीय बच्चे की घर के बाहर खेलते हुए कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। बुधवार शाम लगभग 4 बजे सिकरोड़ा निवासी नबी हसन का बेटा मुरशद घर के बाहर खेल रहा था, तभी पड़ोस में रहने वाला तसव्वुर अपनी ब्रेजा कार को तेज गति में लापरवाही से चलाकर लाया, जिससे मासूम को जोरदार टक्कर लग गई। टक्कर लगने से मासूम मुरशद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल को परिजन इंद्रगढ़ी स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि गांव सिकरोड़ा में घर के बाहर खेल रहे मासूम को कार चालक ने टक्कर मार दी है, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, बच्चे की पहचान मुरशद पुत्र नबीहसन निवासी सिकरोड़ा मसूरी के रूप में हुई है। मुरशद के शव को मेडिकल परिक्षण के लिए भेज दिया गया है, अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन