फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four people including woman attacked after drinking alcohol at birthday party

Ghaziabad News: जन्मदिन पार्टी में शराब पीकर महिला समेत चार लोगों पर किया हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Four people including woman attacked after drinking alcohol at birthday party
खोड़ा। अनिल विहार में मंगलवार रात जन्मदिन पार्टी में शराब पीकर दो लोगों ने दो महिलाओं समेत चार लाेेगों से गाली-गलौज के बाद हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। चारों का निजी अस्पताल में इलाज हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। खोड़ा पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


अनिल विहार निवासी करन नोएडा की एक एक्सपोर्ट कंपनी में सिलाई का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात वह भाई नितिन के साथ ड्यूटी से घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी रिश्ते की भाभी सीता पानी भर रही थीं। तभी उनकी बिल्डिंग के एक फ्लैट में जन्मदिन पार्टी मना रहे दो लोग नशे में बाहर आ गए। इससे पहले आरोपियों ने पार्टी में भी हंगामा किया। अचानक पड़ोसी शीला और भाभी सीता से झगड़ा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने के दौरान आरोपी रामगोपाल और सचिन ने महिलाओं के साथ उन दोनों भाइयों पर भी हमला कर दिया। लाठी-डंडे से हमले में दोनों घायल हो गए। लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। खोड़ा पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed