फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four notices... yet the departments are not concerned about the vehicles

Ghaziabad News: चार बार नोटिस...फिर भी विभागों को वाहनों की सुध नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Four notices... yet the departments are not concerned about the vehicles

विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर की सफाई और व्यवस्था संभालने वाले नगर निगम और अन्य स्थानीय निकायों के सरकारी वाहन ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिले में निगम और निकायों के करीब 174 ऐसे वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग की ओर से तीन बार नोटिस जारी करके वाहनों के पंजीकरण के लिए कहा जा चुका है। बावजूद इसके अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। न ही परिवहन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई की जा रही है।
174 वाहनों के पंजीकरण के लिए परिवहन विभाग की ओर से लगातार नोटिस जारी करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। परिवहन विभाग के डाटाबेस की समीक्षा में यह बात सामने आई है कि कूड़ा उठाने वाले टिपर, डंपर, पानी के टैंकर और सफाई कार्य में लगे दर्जनों वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है। कई वाहनों का पीयूसी भी लंबे समय से रिन्यू नहीं कराया गया है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत व्यावसायिक व सरकारी उपयोग वाले वाहनों की नियमित फिटनेस जांच अनिवार्य है।
विज्ञापन


तय सीमा में जांच नहीं कराई तो होंगे सीज
परिवहन विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पत्राचार के बाद भी यदि निकायों ने इन 174 वाहनों की फिटनेस जांच कराकर ग्रीन सिग्नल नहीं लिया, तो प्रवर्तन दल सड़कों पर चेकिंग के दौरान इन वाहनों को जब्त (सीज) करेगा। इसके अलावा चालान की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
सरकारी वाहन हों या निजी, सड़क सुरक्षा के नियम सभी के लिए समान हैं। निगम और निकायों के करीब 174 वाहनों की फिटनेस व पीयूसी की अवधि समाप्त पाई गई है। सभी संबंधित विभागों को पत्र भेजा जा रहा है कि वे तत्काल प्रक्रिया पूरी कर फिटनेस कराएं। ऐसा न होने पर वाहनों के संचालन पर रोक लगाई जाएगी।

--डॉ. सियाराम वर्मा, आरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed