{"_id":"644556ec5e8e7eadd90338f3","slug":"four-laborers-were-buried-in-basement-due-to-collapse-structure-of-under-construction-cold-store-in-sikandraba-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikandrabad: निर्माणाधीन कोल्ड स्टोर का स्ट्रक्चर धंसने से बेसमेंट में चार मजदूर दबे, दो को निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikandrabad: निर्माणाधीन कोल्ड स्टोर का स्ट्रक्चर धंसने से बेसमेंट में चार मजदूर दबे, दो को निकाला बाहर
Sun, 23 Apr 2023 09:56 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद/बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद/बुलंदशहर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 23 Apr 2023 09:56 PM IST
सार
सिकंदराबाद में एक निर्माणाधीन सनशाइन वेजिटेबल कोल्ड स्टोर का स्ट्रक्चर धंसने से बेसमेंट में चार मजदूर दब गए। इस हादसे के बाद 2 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
सिकंदराबाद के निर्माणाधीन कोल्ड स्टोर में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिकंदराबाद में शनिवार देर रात एक निर्माणाधीन वेजिटेबल कोल्ड स्टोर का स्ट्रक्चर धंसने से बेसमेंट में काम कर रहे चार मजदूर दब गए। हादसे के बाद दो मजदूरों को बाहर निकाला गया। जबकि दो को निकालने के लिए बचाव अभियान रविवार देर रात तक जारी था। घटना से नाराज लोगों ने शाम के वक्त कोल्ड स्टोर पर पथराव कर खुर्जा तिराहे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
नोएडा के रहने वाले सेवानिवृत्त कर्नल सुभाष देशवाल इस कोल्ड स्टोर को बनवा रहे हैं। बिल्डिंग का एक तरफ का काम पूरा हो चुका है। लेकिन अभी बेसमेंट में काम चल रहा है। इस कोल्ड स्टोर के बनने के बाद किसान यहां सब्जियों को स्टोर कर सकेंगे। काम के दौरान कोल्ड स्टोर के ऊपर का हिस्सा नीचे खिसक गया।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। प्रशासन की ओर से राहत बचाव कार्य शुरू हुआ। हादसे के दौरान आकाश नाम के एक मजदूर को बाहर निकाल लिया गया। 19 घंटे बाद रविवार शाम को गौरव नाम के एक मजदूर को बाहर निकाला गया। दो और मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। डीएम सीपी सिंह ने कहा कि मजदूरों को बाहर निकालने का काम जारी है। परिजनों को जो भी मदद है वह दी जाएगी। प्रशासन हर तरह की मदद के लिए तैयार है।
विज्ञापन