{"_id":"57ee98c64f1c1bc01c57515b","slug":"four-hours-ago-will-now-delhi-faizabad-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चार घंटे पहले मिलेगी दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चार घंटे पहले मिलेगी दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे का नया टाइम टेबल शनिवार से लागू हो जाएगा। इसमें गाजियाबाद से गुजरने वाली कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव हुआ है। सबसे बड़ा बदलाव फैजाबाद-दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस के समय में हुआ है। फैजाबाद से यह ट्रेन अब रात 9:45 की बजाय शाम 5:25 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
वहीं, दिल्ली से सुबह 9:50 की बजाय ट्रेन सुबह 5:50 बजे फैजाबाद के लिए रवाना होगी। इससे ट्रेन के गाजियाबाद में स्टॉपेज का समय भी बदल जाएगा।फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस का गाजियाबाद पहुंचने का समय पहले सुबह 8:51 बजे था, शनिवार से इसमें परिवर्तन हो जाएगा।
विज्ञापन
हालांकि स्थानीय अधिकारियों को शुक्रवार रात तक नए टाइम की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई थी। ऐसे में यात्रियों को भी शनिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ा सकता है। इसके अलावा काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, वाराणसी-नई दिल्ली महामना एक्सप्रेस, पलवल-गाजियाबाद ईएमयू, मेरठ-आनंद विहार मेमू के समय में भी परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को नया टाइम टेबल मिल जाएगा। इसके आधार पर रेल यात्रियों की जानकारी के लिए स्टेशन पर लगे टाइम टेबल बोर्ड में भी संशोधन कराया जाएगा।