फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four drowned during Ganpati Visarjan in Yamuna River three lost one rescued

मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: यमुना में डूबे चार किशोर, एक को बचाया गया, तीन लापता

Sun, 12 Sep 2021 02:28 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 12 Sep 2021 02:28 PM IST
सार

करावल नगर के अंकुर एंक्लेव से टेंपो में अपने पड़ोसियों व परिजनों के साथ ये किशोर यमुना में गणपति विसर्जन के लिए आए थे। इसी दौरान गहरे पानी में वे डूब गए। देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला, लेकिन तीनों गायब किशोरों का सुराग नहीं लगा। 
 

विज्ञापन
Four drowned during Ganpati Visarjan in Yamuna River three lost one rescued
गणपति विसर्जन - फोटो : amar ujala

विस्तार

गणेश चुतर्थी के बाद शनिवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सोनिया विहार इलाके में मूर्ति विसर्जन के दौरान चार किशोर यमुना में डूब गए। अफरा-तफरी मची तो एक किशोर को वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बचा लिया, लेकिन तीन गहरे पानी में डूब गए। मामले की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग और बोट क्लब को दी गई। 

विज्ञापन


देर रात तक चले ऑपरेशन के बाद डूबे तीनों किशोरों का सुराग नहीं लग पाया था। इधर बच्चों के डूबने के बाद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तिमारपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यमुना में डूबे किशोरों की पहचान विजय (17), आर्यन उर्फ शिवम (12) और विवेक (15) के रूप में हुई है। विजय राठौर को बचा लिया गया। रात करीब नौ बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। अंधेरा और मौसम खराब होने के कारण बचाव कार्य रोक दिया गया। पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम के समय करावल नगर के अंकुर एक्लेव से एक टेंपो में लोग भगवान गणेश की मर्ति को लेकर विसर्जन के लिए सोनिया विहार दूसरा पुश्ता पर आए थे। 

नाचते गाते लोग यमुना में उतरे तो चारों किशोर भी झूमते हुए गहरे पानी की ओर बढ़ गए। चारों डूबने लगे तो विजय को बचा लिया गया। लेकिन बाकी तीनों किशोर गहरे पानी में समा गए। वहां मौजूद लोगों ने गोता लगाकर उनकी तलाश के प्रयास किए, लेकिन पता न चलने पर देर शाम मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बचाव दल मौके पर पहुंचा। लेकिन तीनों का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed