{"_id":"6abec7ac523ef9c93a044fb5","slug":"four-booked-for-death-of-married-woman-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-990676-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: विवाहिता की मौत के मामले में चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: विवाहिता की मौत के मामले में चार पर केस
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र के लालकुआं मानसरोवर पार्क में रहने वाली विवाहिता की मंगलवार रात हुई मौत के मामले में ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। विवाहिता की मां अंजू तायल ने वेव सिटी थाने में पति हार्दिक, ससुर मदन गोपाल, सास रजनी और ननद आकांक्षा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
मुजफ्फरनगर के घेर कालेराय निवासी अंजू तायल के मुताबिक उनकी बेटी प्राची की शादी 23 नवंबर 2025 को हार्दिक गोयल निवासी वकील रोड, नई मंडी मुजफ्फरनगर के साथ हुई थी। पति उनकी बेटी के साथ वेव सिटी क्षेत्र में फ्लैट में रहता था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति हार्दिक, ससुर मदन गोपाल, सास रजनी और ननद आकांक्षा प्राची से खुश नहीं थे। प्राची से पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न करने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। कुछ दिन पहले भी उससे दो लाख रुपये मांग की गई। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह रकम नहीं दे सके। 29 सितंबर की सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनकी प्राची से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद शाम करीब चार से पांच बजे के बीच जब उन्होंने बेटी को कई बार फोन किया लेकिन प्राची ने फोन नहीं उठाया। रात करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि प्राची अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल पहुंचे तो प्राची का पति हार्दिक वहां पहले से मौजूद था। जब उन्होंने बेटी के बारे में हार्दिक से पूछा तो उसने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने बेटी की मौत की जानकारी हुई। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर एक अक्तूबर को केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।