{"_id":"6a39916e0e5de55a20059930","slug":"four-arrested-for-attempted-kidnapping-of-builder-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-915022-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बिल्डर के अपहरण का प्रयास करने वाले चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बिल्डर के अपहरण का प्रयास करने वाले चार गिरफ्तार
विज्ञापन
लिंकरोड पुलिस टीम ने गिरफ्तार किए अपहरण का प्रयास करने वाले चार आरोपी। संवाद
गाजियाबाद। वसुंधरा निवासी आयूसी कंस्ट्रक्शन के मालिक राजेश पांडेय का कार से खींचकर अपहरण करने का प्रयास करने वाले चार बदमाशों को लिंक रोड थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिल्डर का अपहरण कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने की योजना उसके पूर्व कर्मचारी के बेटे ने बनाई थी। बिल्डर को डराने धमकाने के लिए आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर हथियार सप्लाई करने वाले से संपर्क कर दो तमंचे खरीदे थे। चारों आरोपी बेरोजगार हैं और अपना-अपना व्यापार खोलने के लिए फिरौती वसूलने की योजना बनाई थी।
डीसीपी सिटी व कार्यवाहक डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन धवल जायसवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सत्यम सिंह (22) निवासी ग्राम खिरखौआ थाना भगवानपुर जिला वैशाली बिहार हाल पता शुक्र बाजार टिगरी गोल चक्कर गौर सिटी मॉल के पास थाना बिसरख नोएडा, गौतम (25) निवासी ग्राम हरोला सेक्टर-05 नोएडा मूल निवासी ग्राम गंगारामपुर जनपद गाजौल पं. बंगाल, नितिन तिवारी (26) निवासी प्रेम विहार खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद मूल निवासी ग्राम कुकराजो थाना मंधना कानपुर देहात और रोहित उर्फ हिटलर (29) निवासी ग्राम कानपुर खुर्द थाना बड़ौदा जनपद सोनीपत हरियाणा हाल निवासी न्यू अशोक नगर राजधानी मेडिकल के पास दिल्ली शामिल हैं। बताया कि आयूसी कंस्ट्रक्शन के मालिक राजेश पांडेय निवासी वसुंधरा ने 16 जून 2026 को अपहरण के प्रयास की शिकायत दर्ज कराई थी।
राजेश पांडेय के मुताबिक झंडापुर से आगे इंदौर कंपनी के पास पांच नकाबपोश बदमाशों ने हथियार दिखाकर कार से खींचकर अपहरण का प्रयास किया। किसी तरह बदमाशों के चंगुल से छूटकर वह घर पहुंचे। लिंक रोड थाना पुलिस ने जांच की तो बदमाशों की कार ट्रेस हुई। कार आरोपी रोहित उर्फ हिटलर की थी जो उसकी पत्नी आरती के नाम दर्ज है। रोहित उर्फ हिटलर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पांचों आरोपियों की जानकारी हुई। पकड़े गए सत्यम सिंह ने बताया कि उसके पिता अमरेश कुमार राजेश पांडेय के साथ प्रॉपर्टी का काम करते हैं। वह भी कभी-कभी राजेश पांडेय के कार्यालय आता-जाता रहता था। सत्यम ऑनलाइन आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खरीद-फरोख्त का काम करता है और शौक पूरे करने और व्यापार बढ़ाने के लिए पैसों की आवश्यकता थी। उसका दोस्त गौतम मिर्धा जो वेबसाइट बनाता है उसे भी पैसों की आवश्यकता थी। ऐसे में उन्होंने राजेश पांडेय का अपहरण कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती वसूलने की योजना बनाई थी। हालांकि इनका एक साथी चंदन अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपियों से एक कार, एक रस्सी, दो तमंचे और कारतूस बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर तमंचे किए आर्डर
डीसीपी ने बताया कि पांचों आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर एक असलहा बेचने वाले से संपर्क किया। 25 हजार रुपये में दो तमंचे नोएडा से खरीदे थे। पांचों ने तमंचे खरीदने के लिए पांच-पांच हजार रुपये का चंदा एकत्र किया था। आरोपियों ने बिल्डर के गले में रस्सी भी डाली लेकिन बिल्डर ने साहस दिखाया और उनकी पकड़ से भाग गया।