फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four accused of fake insurance arrested

Ghaziabad News: फर्जी बीमा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Four accused of fake insurance arrested
साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किए इंश्योरेंस की नकली पॉलिसी जारी करने के दो आरोपी। संवाद
गाजियाबाद। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी के दो अधिकृत एजेंटों ने चार पहिया वाहनों को दो पहिया दर्शाकर फर्जी बीमा करने वाले चार आरोपियों को क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार किया है। यह गिरोह दो पहिया वाहनों की बीमा फीस दो से तीन हजार रुपये के बदले ट्रक और बस मालिकों से 18 हजार रुपये तक वसूलता था। देशभर में इन्होंने 12 हजार से अधिक फर्जी बीमा किए हैं। इससे कंपनी को करीब 18 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी उपनिदेशक संजय ठाकुर ने चार बताया कि कंपनी के मोबाइल एप से चार पहिया वाहनों को दो दर्शाकर फर्जीवाड़ा किया गया है। उन्होंने दो लोगों पर शक जताया था। बताया कि क्राइम ब्रांच टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम विकास कश्यप निवासी रिछपाल पुरी थाना कोतवाली नगर, आकाश सिसौदिया निवासी ग्राम पारपा थाना धौलाना जनपद हापुड़, याकूब और आरिफ निवासी चक्कर की मिलक थाना सिविल लाईंस जनपद मुरादाबाद बताए हैं। पकड़े गए विकास कश्यप का भाई गौरव अभी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। बताया कि विकास और गौरव लोम्बार्ड इंश्योरेंस कंपनी के अधिकृत एजेंट हैं। दोनों भाई फर्जी इंश्योरेंस करते थे और आकाश, याकूब और आरिफ ग्राहक लाते थे। चार पहिया वाहन का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस करने के लिए 18 हजार रुपये वसूलते थे। जबकि चार पहिया का बीमा एप पर दो पहिया बताकर किया जाता था। बताया कि आरोपियों ने लोम्बार्ड कंपनी के देशभर में इन्होंने 12 से 14 हजार बीमा करने की बात स्वीकार की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोला मंडल कंपनी इंश्योरेंस कंपनी के भी इन्होंने सैकड़ों फर्जी बीमा किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed