फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Former treasurer attacked in GH-7 Society lift

Ghaziabad News: जीएच-7 सोसायटी की लिफ्ट में पूर्व कोषाध्यक्ष पर हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
Former treasurer attacked in GH-7 Society lift
क्रॉसिंग रिपब्लिक की जीएच 7 सोसायटी की लिफ्ट में मारपीट करते निवासी। स्रोत: वीडियोग्रैब
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की जीएच-7 सोसायटी की लिफ्ट में बुधवार की सुबह सात बजे आरोपी ने पूर्व कोषाध्यक्ष पर हमला कर दिया। आरोपी ने बंद लिफ्ट में ही पूर्व कोषाध्यक्ष पर लात-घूसों से प्रहार कर दिए। लिफ्ट के सीसीटीवी में घटना कैद हो गई जो वायरल हो रही है। घायल पूर्व कोषाध्यक्ष ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि जीएच-7 सोसायटी के टावर आठ निवासी एओए के पूर्व कोषाध्यक्ष दीपक चोपड़ा बच्चों को स्कूली बस में छोड़कर लिफ्ट से फ्लैट में जाने लगे। इसी दौरान आरोपी प्रह्लाद कुमार निवासी टावर आठ भी बच्चों को स्कूल भेजकर इसी लिफ्ट में सवार हो गए। प्रह्लाद कुमार और दीपक चोपड़ा में सोसायटी के फंड को लेकर बातचीत हुई और दोनों ने एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। आरोप है कि प्रह्लाद कुमार ने दीपक चोपड़ा पर लात-घूसों से प्रहार कर दिया और करीब तीन मिनट तक पिटाई की। पीड़ित दीपक चोपड़ा ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में आरोपी प्रह्लाद के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


......

चार मिनट का वीडियो वायरल

चार मिनट के वायरल वीडियो में घटना सात बजे की है। लिफ्ट में दीपक चोपड़ा मोबाइल फोन चलाने में लीन हैं और इसी दौरान एक महिला प्रवेश करती है और उसके बाद प्रह्लाद कुमार भी इसी लिफ्ट में सवार हो जाते हैं। दोनों की बहस सुनकर महिला लिफ्ट से उतरकर चली जाती है। प्रह्लाद कुमार लिफ्ट बंद करते हैं और दीपक चोपड़ा पर हमला कर देते हैं। करीब तीन मिनट तक प्रह्लाद कुमार दीपक चोपड़ा की पिटाई करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएच-7 सोसायटी के अध्यक्ष रोहित चौधरी का कहना है कि प्रह्लाद कुमार वर्ष 2022 से 2024 तक एओए के कोषाध्यक्ष रहे जबकि दीपक चोपड़ा वर्ष 2024 से 2025 तक कोषाध्यक्ष रहे हैं। दोनों में सोसायटी के फंड में भ्रष्टाचार को लेकर विवाद चल रहा है। जनवरी 2025 में जब चुनाव घोषित हुआ तो ऑडिट किया गया। इस दौरान भी दोनों में मारपीट हुई थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed