{"_id":"611e228aaa002437843a9f9f","slug":"former-hapur-mla-son-and-10-others-arrested-in-45-lakh-rupees-loot-case-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 लाख की लूट मामला: हापुड़ के पूर्व विधायक के बेटे समेत 11 गिरफ्तार, आज घटनाक्रम का खुलासा करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 लाख की लूट मामला: हापुड़ के पूर्व विधायक के बेटे समेत 11 गिरफ्तार, आज घटनाक्रम का खुलासा करेगी पुलिस
Thu, 19 Aug 2021 02:51 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 19 Aug 2021 02:51 PM IST
सार
आरोपियों के कब्जे से 38 लाख 30 हजार रुपये, तीन तमंचे, पांच कारतूस और आई-20 कार बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक आज 45 लाख की लूट और हवाला कारोबार दोनों का एक साथ खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए 11 आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई के कारोबारी से 45 लाख लूट के मामले में हापुड़ के पूर्व विधायक गजराज सिंह के बेटे सतेंद्र सिंह उर्फ बॉबी समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि हवाला की रकम लेकर कारोबारी गाजियाबाद आया हुआ था। आरोपियों के कब्जे से 38 लाख 30 हजार रुपये, तीन तमंचे, पांच कारतूस और आई-20 कार बरामद की गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आज 45 लाख की लूट और हवाला कारोबार दोनों का एक साथ खुलासा किया जाएगा। चेन्नई के मुखपर निवासी चावल कारोबारी आनंद गुरुग्राम निवासी अपने अंकल दीपक पलटा और एक रिश्तेदार के साथ चावल की खरीदारी करने गाजियाबाद आए थे।
विज्ञापन
वह दिल्ली से एक करोड़ रुपये लाए थे। दीपक पलटा के माध्यम से कारोबारी की मुलाकात हापुड़ निवासी अरविंद त्यागी से आरडीसी स्थित दुर्गा टावर में वकील अतुल त्यागी के चैंबर में हुई थी। कारोबारी का आरोप है कि अरविंद त्यागी और उसके चार साथियों ने उनसे 45 लाख रुपये लूट लिए, जबकि 55 लाख रुपये से भरा बैग उन्होंने नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
इसके चलते आरोपियों ने उन्हें पिस्टल की बट से हमला कर बुरी तरह लहूलुहान भी कर दिया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि एक करोड़ रुपया हवाला का था, जिसे नंबर एक में करने के लिए गाजियाबाद लाया गया था। यहां आकर रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद अरविंद त्यागी 45 लाख रुपये छीनकर ले गया।
दिल्ली-एनसीआर में हवाला कारोबार का खुलासा
पुलिस के मुताबिक कारोबारी से 45 लाख की लूट के मामले में हवाला कारोबार का खुलासा हुआ है। दिल्ली-एनसीआर के कई लोग इसमें शामिल हैं। चेन सिस्टम से जुड़े आरोपियों को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि एक सफेदपोश के बेटे की भूमिका भी हवाला कारोबार में संदिग्ध मिली है। एसएसपी पवन कुमार का कहना है कि आज घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा।