गाजियाबाद में दिल दहलाने वाली वारदात: पूर्व सहकर्मी ने युवक की हत्या की, शव को अपने ही घर में गड्ढा कर गाड़ा
पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए। साथ ही उस स्थान पर जब खोदाई की गई तो दीपक का शव बरामद हुआ। जिसके शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। पूर्व सहकर्मी ने युवक की हत्याकर उसके शव को अपने ही घर में जमीन के नीचे गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार सिंह ने बताया कि लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के राजीव गार्डन गली नंबर चार में दीपक उम्र 35 वर्ष की हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की तो ज्ञात हुआ कि दीपक की हत्या पूर्व में उसके साथ में पीवीसी पैनल और इंटीरियर का काम करने वाले आरोपी अंकित पुत्र पप्पू पंचाल ने की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.