फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Former block chief son shot dead in Bulandshahr

पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पुत्र की गोली मारकर हत्या: रुपये न देने को लेकर हुआ था विवाद, मृतक के भाई समेत दो घायल

Wed, 24 Nov 2021 11:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 24 Nov 2021 11:12 PM IST
सार

बुलंदशहर जिले के अगौता थाना के शरीफपुर भैंसरोली गांव में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक पूर्व ब्लॉक प्रमुख का सौतेले पुत्र था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Former block chief son shot dead in Bulandshahr
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर जिले के अगौता थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर भैंसरोली में बुधवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख के सौतेले पुत्र इरफान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात में मृतक के भाई को भी पैर में छर्रे लगे हैं। बताया जा रहा है कि इरफान का बाल कटवाने और रुपयों न देने को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में पिता मुस्तकीम की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  
विज्ञापन


अगौता थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर भैंसरोली निवासी शोभा रानी अगौता की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रही हैं। उनके पति मुस्तकीम की पहली पत्नी जीनत का पुत्र इरफान (23) का गांव में ही पूर्व में सैलून हुआ करता था, जिसे उसने बाद में बंद कर दिया था। 
विज्ञापन


बताया गया कि इरफान का पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक से विवाद चल रहा था। आरोप है कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे इरफान अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान उक्त युवक ने इरफान की बाइक रोक ली। दोनों के बीच बाल कटवाने और रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता कि आरोपी युवक परिवार की लाइसेंसी रायफल लेकर अपनी छत पर चढ़ गया और इरफान पर फायरिंग कर दी। उस दौरान इरफान वहां से जान बचाकर अपने घर में घुस गया। लेकिन आरोपी इरफान के घर में घुस आया और उसके सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
 

आरोपी ने मृतक के बड़े भाई इमरान पर भी फायरिंग की। जिसमें वह छर्रे लगने से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले स्थिति को नियंत्रण में किया और लोगों से पूछताछ की। हत्या की सूचना पर एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी और सीओ सिटी शशांक सिंह भी मौके पर पहुंच गए तथा घटना की जानकारी ली। 

इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है, जबकि एक अन्य आरोपी सिर में चोट लगने से घायल है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वारदात के दौरान आरोपी पक्ष की ओर से फायरिंग व पथराव करते हुए की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने 38 सेकंड की वीडियो फेसबुक पर डाला है, जिसमें एक आरोपी छत से फायरिंग करता हुआ दिख रहा है। वहीं, एक अन्य वीडियो में कुछ लोग मृतक को अपने साथ ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। 

चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, दो गिरफ्तार 
शरीफपुर भैसरोली निवासी इरफान की हत्या मामले में पिता की तहरीर पर चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, इसमें आरोपी आरिफ और शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।  
- संतोष कुमार, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed