फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Forest department will take action on giving wrong information

Ghaziabad News: गलत सूचना देने पर कार्रवाई करेगा वन विभाग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Forest department will take action on giving wrong information
गाजियाबाद। वन विभाग को पिछले एक महीने में तेंदुआ दिखाई देने की 100 से ज्यादा सूचनाएं मिली लेकिन जांच के बाद एक भी जगह पर तेंदुआ होने के साक्ष्य नहीं मिले। अकेले वेव सिटी क्षेत्र से ही 50 से ज्यादा शिकायतें तेंदुआ देखे जाने की मिली। अब वन विभाग ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की तैयारी में है जो भ्रामक सूचना दे रहे है। विभाग ऐसे लोगों की पहचान करने में लगा है जो बार- बार एक ही तरह की सूचना दे रहे है। वन विभाग को पिछले एक महीने में एनएच नौ पर कई बार तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली। कई बार सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल हुए पर जांच करने पर ऐसा कुछ नहीं मिला। जिला वन अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि तरह की भ्रामक सूचना से लोगों में दहशत फैलती है। विभाग की और से लगातार क्षेत्र में कॉबिंग की जा रही है। अभी तक कहीं से भी तेंदुआ होने के साक्ष्य नहीं मिले है। उन्होंने कहा कि भ्रामक सूचना देने वाले लोगों के खिलाफ वन विभाग कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज कराएगा। क्षेत्रीय वन अधिकारी विकास सिंटोरिया ने बताया कि एनएच नौ स्थित वेव सिटी और आदित्य वर्ल्ड सिटी क्षेत्र से कई बार तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली लेकिन कॉबिंग के दौरान तेंदुए के पदचिह्न नहीं मिले। लोग तेंदुआ और अन्य जानवारों में पहचान नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने भ्रामक सूचना नहीं देने और वास्तव में अगर इस तरह का जानवर दिखाई देता है तो इसकी तुरंत वन विभाग को जानकारी देने के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed