{"_id":"66ef044552d8d755250d3e65","slug":"food-safety-team-of-loni-collected-samples-from-two-meat-shops-2024-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में मीट की शॉप पर एक्शन: सैंपल भरे... तीन बंद कराई; लोनी में कई जूस की दुकानों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में मीट की शॉप पर एक्शन: सैंपल भरे... तीन बंद कराई; लोनी में कई जूस की दुकानों की हुई जांच
Sat, 21 Sep 2024 11:07 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, लोनी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, लोनी (गाजियाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:07 PM IST
सार
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि इंद्रापुरी कॉलोनी में जूस में मूत्र मिलाकर बेचने के मामले में अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
गाजियाबाद में मीट और जूस की दुकानों पर कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंद्रापुरी कॉलोनी में जूस में मूत्र मिलाकर बेचने के मामले में शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लोनी में मीट की दुकानों पर छापेमारी की है। वहीं कई जूस की दुकानों की जांच की। टीम ने दो मीट की दुकानों के सैंपल भरे वहीं तीन मीट की दुकानों को बंद कराया।
विज्ञापन
अभियान के तहत टीम ने गिरी मार्केट कॉलोनी स्थित सलाम होटल का निरीक्षण किया गया। मौके पर संचालक द्वारा दुकान का लाइसेंस दिखा गया है। सलाम होटल से चार खाद्य पदार्थों पनीर, बिरयानी, चाट मसाला और मेयोनेज के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
इसके साथ ही सलाम होटल में साफ सफाई वह स्वच्छता ना पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है। वहीं दूसरी तरफ अलशाही दरबार का भी टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। मौके पर संचालक द्वारा लाइसेंस प्रस्तुत किया गया। मौके पर उक्त अलशाही दरबार से बेसन, पीली मिर्च पाउडर का नमुना लिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद टीम जूस की दुकानों का निरीक्षण करने पहुंची। टीम ने लोनी दो नंबर, गिरी मार्केट समेत कई कॉलोनियों में पहुंची। इसके बाद टीम नहर रोड बेहटा हाजीपुर पहुंची। यहां टीम ने मीट की तीन दुकानों सावेज मीट शॉप, आमिर मीट शॉप और ओवैशी मीट शॉप का निरीक्षण किया।
तीनों दुकानदारों द्वारा कोई लाइसेंस नहीं दिखाए। लाइसेंस नहीं होने पर तीनों दुकानों को बंद कराया गया। दुकान संचालकों के खिलाफ बिना लाइसेंस दुकान चलाने पर बाद दायर किया जाएगा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगी।