{"_id":"5863db534f1c1b265eeeae77","slug":"fog-will-welcome-the-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से होगा नए साल का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से होगा नए साल का स्वागत
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 28 Dec 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
घने कोहरे में वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में ही नहीं बल्कि उत्तराखंड में भी 2016 की विदाई घने कोहरे में होगी। साथ में नए साल का स्वागत भी दिल्ली, हरियाणा, यूपी, चंडीगढ़ और पंजाब के साथ-साथ उत्तराखंड में घना कोहरा करेगा। इस बीच दृश्यता कुछ जगह 50 मीटर से नीचे तक भी गिरने की भविष्यवाणी की गई है।
इस दौरान बृहस्पतिवार से अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान में भी मैदानी इलाकों में 2-3 डिग्री तक गिरावट आएगी। बृहस्पतिवार से 1 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 9 डिग्री व अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ऊपर 25.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
साथ में उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत घना कोहरा रहा दृश्यता 50 मीटर से भी नीचे तक गिरी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी में कहीं-कहीं दृश्यता 200 मीटर तक गिरी तो कहीं-कहीं सुबह के समय दृश्यता 500 मीटर के आसपास तक गिरी।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी यूपी में ज्यादातर व पश्चिम यूपी में कई जगह 10 डिग्री से नीचे रहा। इन सबके बीच हिमाचल प्रदेश में कुछ जगह, जम्मू-कश्मीर और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ऊपर 25.1 डिग्री दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री ऊपर 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 42 से 100 फीसदी के बीच रही। बृहस्पतिवार को दिल्ली में सुबह कहीं-कहीं बहुत घना कोहरा पड़ने के साथ-साथ दिन का तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज होगा।