Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fog will stop many trains from December to March.

Ghaziabad News: कोहरे के चलते दिसंबर से मार्च तक थमेंगे कई ट्रेनों के पहिये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Fog will stop many trains from December to March.
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतिक्षा करते यात्री। संवाद
गाजियाबाद। सर्दियों में घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सुरक्षित रेल परिचालन और ट्रेनों की समयपालन व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे ने दिसंबर 2026 से फरवरी-मार्च 2027 तक गाजियाबाद जंक्शन से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है। इनमें डबल डेकर, शताब्दी और जनसेवा एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें भी शामिल हैं। कुछ ट्रेनों के संचालन के दिनों में भी कटौती की गई है।
विज्ञापन


रद्द रहेंगी ये प्रमुख ट्रेनें
रेलवे की ओर से जारी सूची के अनुसार, 15 दिसंबर 2026 से 14 फरवरी 2027 तक लखनऊ जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल डबल डेकर एक्सप्रेस (12583/12584) और लालकुआं-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (15059/15060) का संचालन बंद रहेगा। गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस (15057/15058) भी 16 दिसंबर से 11 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस (15621/15622), मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस (14003/14004), बरौनी-अंबाला कैंट एक्सप्रेस (14523/14524), पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस (14617/14618), योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस (14605/14606) और संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस (22857/22858) भी तीन दिसंबर से एक मार्च तक निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके फेरों में कटौती
कुछ ट्रेनों को पूरे सीजन के लिए बंद करने के बजाय सप्ताह के निर्धारित दिनों में निरस्त रखने का फैसला लिया गया है। इनमें कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (12033/12034) भी शामिल है। यह सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार नहीं चलेगी। इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (12505/12506), सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस (15483/15484), अवध-असम एक्सप्रेस (15909/15910), काठगोदाम संपर्क क्रांति (15035/15036), बाघ एक्सप्रेस (13019/13020) और अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस के फेरों में भी कटौती की गई है।


यात्रा से पहले जांच लें ट्रेन की स्थिति
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि सर्दियों में घने कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित होती है। ऐसे में सुरक्षित परिचालन और समयपालन सुनिश्चित करने के लिए कुछ ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले एनटीईएस या आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed