फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Floral scent of cooking with Holly

पकवानों की खुशबू संग फूलों की होली

Sun, 03 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 03 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Floral scent of cooking with Holly
फेस्‍ट - फोटो : अमर उजाला

बांके बिहारी की देख छंटा, मेरो मन होय गयो लटापटा... , सुन ले वृषभान किशोरी, जो न मुझसे खेली होरी तो तेरी मेरी कट्टी हो जाएगी... आदि होली के गीतों पर महिलाएं झूम उठीं। मौका था ‘डालडा अमर उजाला रूपांतरण रंग बरसे’ कार्यक्रम का।

विज्ञापन


शनिवार को अंबेडकर रोड स्थित होटल रायल रीजेंसी में दोपहर 2 बजे से देर शाम तक होली के रंग बिखरे। इस मौके पर महिलाओं ने विभिन्न पकवान बनाए। इसके साथ फूलों की होली भी खेली।
विज्ञापन


डालडा अमर उजाला रूपांतरण रंग बरसे कार्यक्रम में महिलाओं ने नृत्य-संगीत सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का लुत्फ उठाया। विजेताओं को विभिन्न उपहार भी दिए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद कुकिंग प्रतियोगिता हुई, जिसमें काफी उत्साह से महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेडमी पूड़ी, कटलेट, पकौड़े, दही-भल्ले, चाट आदि लजीज पकवानों की खुशबू आयोजन स्थल पर तैर गई। प्रतियोगिता का निर्णय जाने-माने शेफ गौतम सहित फूड एक्सपर्ट्स ने किया। 15 प्रतिभागियों सहित सात बेस्ट रेसिपी को चुना गया।

अंत में गौरव सांई ग्रुप के कलाकारों ने होली की झांकियां प्रस्तुत कीं। मुख्य अतिथि के रूप में सत्यवती कॉलेज के चेयरमैन वीबी एस धनौला और विशिष्ट अतिथि के रूप में पंकज पनौली मौजूद रहे। इस मौके पर समाजसेविका वंदना चौधरी और संध्या त्यागी मुख्य रूप से मौजूद रहीं।  कार्यक्रम के बेहतरीन संचालन से काजल ने विविधताओं का रंग भरा।


डालडा विजेता
प्रथम रिचा अग्रवाल (दही भल्ले), द्वितीय चंचल जैन (टोकरी चाट),  तृतीय रूपाली सिंघल (वेज चीज नगेट्स) और चतुर्थ क्षमा गर्ग (मावा गुझिया) ।

कैच विजेता
प्रथम पायल (सूजी के गोलगप्पे हींग के पानी के साथ),  द्वितीय मीतू जैन (मिक्स वेज पराठा विद हींग फ्लेवर) तृतीय राजबाला जैन (अरवी कचौड़ी)।

इनके सहयोग से सफल रहा कार्यक्रम

डालडा कंपनी के एसएम एसके शर्मा, एसई अजय कटियार एएसई अजय कटियार और एसएमसी शीश पांडे मौजूद रहे। इसके अलावा कैच मसाले की ओर से सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर विभा सैनी, गाजियाबाद के डिस्ट्रीब्यूटर अजय कालरा और सेल्स मैनेजर उपकार शर्मा का होटल रायल रीजेंसी के रवि लल्ला का विशेष सहयोग रहा।

इन नियमों के आधार पर हुआ फैसला
- रेसिपी डीप फ्राई या शैलो फ्राई होना चाहिए था
- या डिश में हींग का तड़का लगा होना चाहिए
- स्वाद भरपूर होना चाहिए था
- डिश का प्रेजेंटेशन भी खूबसूरत होना चाहिए था

अमर उजाला रूपांतरण के कार्यक्रम  हमेशा मनोरंजक होते हैं। यहां अपनी प्रतिभा को दिखाने के साथ-साथ कई चीजों सीखने का मौका मिलता है।
अंशु त्यागी ,वसुंधरा

पहली बार कार्यक्रम में आई लेकिन इतना मजा आया कि अब हर बार अमर उजाला के कार्यक्रम में आऊंगी।
वीना, न्यू आर्य

अमर उजाला का रूपांतरण क्लब महिलाओं को मंच देने का काम करता है जो सराहनीय है। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास आता है।
रेणु मित्तल, अर्जुन नगर

अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। मैं रूपांतरण क्लब की पुरानी सदस्या हूं और हर कार्यक्रम में भाग लेती हूं।
नीलम, न्यू आर्य नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed