फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Flights will start from Hindon Airport to 12 cities in two months

Ghaziabad News: दो माह में हिंडन एयरपोर्ट से 12 शहरों के लिए शुरू होगी उड़ान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Flights will start from Hindon Airport to 12 cities in two months
साहिबाबाद। छह माह में हिंंडन एयरपोर्ट से चार शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू हो चुकी है। वहीं, अगले दो माह में यहां से उड़ान संख्या बढ़ेगी और मुख्य शहरों से हिंडन एयरपोर्ट को जोड़ा जाएगा। अप्रैल तक हिंडन एयरपोर्ट से 12 शहराें के लिए उड़ान शुरू हो जाएगी। इसमें उत्तर प्रदेश के सात शहर के साथ उत्तराखंड, पंजाब और महाराष्ट्र के शहर शामिल हैं।
विज्ञापन

सात शहरों के लिए तो फ्लाई बिग एयरलाइंस कंपनी ही उड़ान शुरू करेगी। इनमें लखनऊ, चित्रकूट, श्रावस्ती, मुरादाबाद, अलीगढ़ और आजमगढ़, पिथौरागढ़ शामिल हैं। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस कोलकाता, गोवा और हैदराबाद के लिए उड़ान शुरू करेगी। स्टार एयर ने किशनगढ़ के लिए 16 फरवरी को उड़ान शुरू कर दी है। अब पंजाब के जालंधर एवं महाराष्ट्र के नांदेड़ के लिए भी उड़ान शुरू करेगा। एयरपोर्ट निदेशक वी. सरस्वती ने बताया कि अगले दो माह में हिंडन एयरपोर्ट व्यस्ततम एयरपोर्ट में गिना जाएगा। सभी एयरलाइंस कंपिनियां अभी फाइल की प्रक्रिया पूरी करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


19 सीटर होंगी फ्लाई बिग की सभी फ्लाइट
यूपी के शहरों और पिथौरागढ़ के लिए लिए फ्लाई बिग की ओर से सभी 19 सीटर विमान होंगे। फ्लाई बिग के कोऑर्डिनेटर रतन ने बताया कि अभी उड़ानों की तारीख तय नहीं हुई है लेकिन अप्रैल तक सभी उड़ान सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात माह तक उड़ान पर लगी रही ब्रेक
हिंडन एयरपोर्ट से स्टार एयर का विमान पहले हुबली और कलबुर्गी के लिए उड़ान भरता था। 25 जनवरी 2023 को यहां से अंतिम उड़ान भरी गई थी। स्टार एयर ने अपनी दोनों उड़ान यहां से बंद कर दी। सात माह के अंतराल पर छह सितंबर को फ्लाई विग एयरलाइंस कंपनी ने यहां से लुधियाना और देहरादून के लिए उड़ान सेवा शुरू की बाद में 18 सितंबर से बठिंडा के लिए भी उड़ान शुरू हुई। 16 फरवरी 2024 को हिंडन एयरपोर्ट से स्टार एयर ने किशनगढ़ के लिए उड़ान शुरू की है।

अप्रैल तक इन शहरों में होगी उड़ान
फ्लाई बिग- चित्रकूट, लखनऊ, पिथौरागढ़, श्रावस्ती, मुरादाबाद, अलीगढ़, आजमगढ़, देहरादून, लुधियाना, बठिंडा
स्टार एयर- किशनगढ़ और आदमपुर (जालंधर), नांदेड़
एयर इंडिया एक्सप्रेस- कोलकाता, हैदराबाद, मोपा (गोवा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed