{"_id":"681b65aa580b3e6fd8053bc3","slug":"flights-to-14-cities-from-hindon-airport-temporarily-canceled-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Sindoor: हिंडन एयरपोर्ट से 14 शहरों की उड़ानें अस्थाई तौर से रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Operation Sindoor: हिंडन एयरपोर्ट से 14 शहरों की उड़ानें अस्थाई तौर से रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी
Wed, 07 May 2025 07:23 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 07 May 2025 07:23 PM IST
सार
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के भीतर भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक के बाद हिंडन एयरपोर्ट से फिलहाल, 14 शहरों के लिए उड़ानें रद्द कर दी है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और पीओके के अंदर घुसकर एयर स्ट्राइक की है।
विज्ञापन
हिंडन एयरपोर्ट
- फोटो : X @AAI_Official
विस्तार
ऑपरेशन सिंदूर के बाद हिंडन एयरपोर्ट से तीन एयरलाइंस कंपनियों की 14 शहरों की उड़ान फिलहाल अस्थाई तौर पर रद्द कर दी गई है। स्टार एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन कंपनी ने एकंस पर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
दिल्ली IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर मॉक ड्रिल
केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय (MHA) के आदेश पर बुधवार को देशभर में मॉक ड्रिल (आपातकालीन अभ्यास) आयोजित किया गया। इस कड़ी में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) के टर्मिनल 3 पर भी एक बड़ी मॉक ड्रिल की गई।
विज्ञापन
ड्रिल के दौरान सुरक्षा एजेंसियों और एयरपोर्ट स्टाफ ने मिलकर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया और यात्रियों को दिशा-निर्देश दिए कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
विज्ञापन