फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Flight started from Hindon Airport to Bangalore

Ghaziabad News: हिंडन एयरपोर्ट से बंगलूरू के लिए शुरू हुई उड़ान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Flight started from Hindon Airport to Bangalore
हिंडन एयरपोर्ट पर बंगलूरू जाने के लिए पहुंचे यात्री। 
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से रविवार शाम बंगलूरू के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उड़ान सेवा शुरू कर दी। पहली फ्लाइट से 173 लोगों ने बंगलूरू के लिए उड़ान भरी। दूसरे दिन गोवा के लिए 128 यात्रियों और कोलकाता के लिए 176 यात्री हिंडन एयरपोर्ट से रवाना हुए। बंगलूरू की फ्लाइट पहले ही दिन करीब एक घंटे लेट रही, जिससे अपनों को लेने एयरपोर्ट पहुंचे लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

बंगलूरू से विमान को दोपहर 12:40 पर उड़ान भरनी थी लेकिन किन्हीं कारणों से यह फ्लाइट करीब एक घंटे लेट रही और वहां से 2 बजे उड़ान भरी गई। एयरपोर्ट पर उतरे यात्रियों ने बताया कि उन्हें वहां करीब एक घंटा इंतजार करना पड़ा। यह फ्लाइट हिंडन एयरपोर्ट पर दोपहर 3:30 पर उतरनी थी, लेकिन यह 4:30 बजे यहां उतरी। इसके बाद करीब 40 मिनट ब्रेक के बाद बंगलूरू के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन

एयरपोर्ट से दो दिन में तीन अलग-अलग शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू हुई है। इससे स्थानीय लोगों में काफी खुशी है। शनिवार को गोवा एवं कोलकाता के लिए उड़ान शुरू हुई थी। रविवार को भी कोलाकाता, गोवा एवं बंगलूरू की फ्लाइट पकड़ने के लिए गाजियाबाद के साथ ही ग्रेटर नोएडा, दिल्ली व गुड़गांव से लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 मार्च से चेन्नई और जम्मू की शुरू होगी उड़ान
गोवा, कोलकाता, बंगलूरू के बाद कंपनी की तरफ से 22 मार्च से जम्मू और चेन्नई के लिए उड़ान शुरू की जानी है। हिंडन से शाम 3:10 बजे चेन्नई की फ्लाइट रोजाना उपलब्ध रहेगी। जबकि हिंडन से चेन्नई के लिए सुबह 9:45 की फ्लाइट केवल शनिवार को उपलब्ध होगी। ठीक इसी प्रकार से हिंडन से जम्मू की फ्लाइट भी सुबह 9:45 पर शनिवार को छोड़कर रोजाना मिल सकेगी। यह जम्मू सुबह 11:20 पर पहुंचेगी। जबकि जम्मू से हिंडन दोपहर एक बजे चलेगी तो 2:30 पर पहुंचेगी। यह भी शनिवार को छोड़कर रोजाना उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed