फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Flight service started from Hindon Airport to Ludhiana and Dehradun

Ghaziabad News: हिंडन एयरपोर्ट से लुधियाना और देहरादून के लिए शुरू हुई उड़ान सेवा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Flight service started from Hindon Airport to Ludhiana and Dehradun
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से बुधवार को लुधियाना और देहरादून के लिए उड़ान सेवा शुरू कर दी गई। साथ ही घोषणा की गई कि जल्द ही पिथौरागढ़, भटिंडा, पंतनगर, प्रयागराज और लखनऊ के लिए उड़ान शुरू की जाएगी। फ्लाइट एस 9306 में पहले दिन हिंडन से लुधियाना के लिए कुल 12 यात्रियों ने यात्रा की जबकि शाम को हिंडन से देहरादून के लिए कुल 11 यात्रियों ने उड़ान भरी ।
विज्ञापन

फ्लाई बिग कंपनी के पदाधिकारियाें ने बताया कि पूरे सितंबर की दोनों शहरों के लिए सीट बुकिंग फुल है। कार्यक्रम में सांसद वीके सिंह ने बताया कि जल्द ही हिंडन से लखनऊ, प्रयागराज, हलवाड़ा, गंगानगर, पंतनगर, भटिंडा और अयोध्या का एयरपोर्ट शुरू होने के बाद अयोध्या के लिए भी उड़ान शुरू होगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्टार एयर की तरफ से कलबुर्गी और हुबली के लिए जो उड़ान तकनीकी कारणों से जनवरी में बंद हुई थी वह दुबारा शुरू होगी। मंच से उन्होंने यह भी कहा कि बड़ी एयरलाइंस कंपनियों को यहां आमंत्रित किया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि हिंडन से बड़ी एयरलाइंस कंपनियां भी अपनी सर्विसेज शुरू करें। सांसद ने कहा कि हिंडन एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए अहम है, यहां से शहरों के लिए उड़ान शुरू होने पर न केवल गाजियाबाद बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर एविएशन कंपनी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को सबसे पहला बोर्डिंग पास दिया। कार्यक्रम में एपीडी सरस्वती वेंकटेश, हिंडन एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन मंदीप चहल, बिग फ्लाई कंपनी के सीएमडी कैप्टन संजीव मंडाविया, ज्वाइंट सेक्रेटरी सिविल एविएशन डॉ शरद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

999 में होगा सफर
फ्लाई बिग के सीएमडी कैप्टन सुजय मंडाविया ने कहा कि लुधियाना के लिए महज 999 रुपये किराया रखा गया है जो किसी एसी ट्रेन से भी कम है। उन्होंने बताया कि देशभर के कुल 11 एयरपोर्ट पर 24 रूटों पर उनकी कंपनी सेवाएं दे रही है। हिंडन से लुधियाना का रूट 25 वां हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह एयरक्राफ्ट 19 सीटर है।इनसेट
विज्ञापन
विज्ञापन




भारत और इंडिया के विवाद को बताया बेकार



सांसद वीके सिंह ने भारत और इंडिया के विवाद काे बेफजूल की बातें कही। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार काम हो रहा है। इसमें हंगामा करने की जरूरत नहीं है। जो लोग हंगामा कर रहे हैं उन्हें करने दीजिए। हम हिंदी में भारत सरकार ही लिखते हैं। यह मानसिकता की दिक्कत है और कुछ नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed