फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Flaws in the subway stopped at OHE

ओएचई में खराबी ने रोकी मेट्रो की रफ्तार

Tue, 03 Jan 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 03 Jan 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Flaws in the subway stopped at OHE
ट्रेनें - फोटो : अमर उजाला

ब्लू लाइन पर प्रगति मैदान से मंडी हाउस के बीच मंगलवार को ओएचई में खराबी आने से मेट्रो चार घंटे से अधिक समय तक रुक-रुक कर चली। यात्रियों को 30 मिनट का सफर डेढ़ घंटे में तय करना पड़ा। दस दिन में यह दूसरा मौका है, जब ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर 21 से वैशाली/नोएडा) पर मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।

विज्ञापन


मेट्रो के मुताबिक मंगलवार को ब्लू लाइन पर प्रगति मैदान से मंडी हाउस के बीच ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) में खराबी आ गई। इसके चलते दोनों स्टेशनों के बीच ट्रेनें मैनुअल मोड में चलाई गई। इस दौरान दोनों स्टेशनों के बीच मेट्रो को 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया गया।
विज्ञापन


इसके चलते पूरे ब्लू लाइन पर मेट्रो का परिचालन प्रभावित हो गया। सुबह 11:20 से लेकर दोपहर बाद करीब चार बजे तक यह दिक्कत रही। इस बीच मेट्रो कछुए की चाल से चलती रही। इससे पहले बीते साल 25 दिसंबर को इसी लाइन पर ट्रैक में मरम्मत के चलते मेट्रो की रफ्तार थम गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों के मुताबिक मेट्रो को एक-एक स्टेशन पर 15 से लेकर 25 मिनट तक रोककर आगे बढ़ाया जा रहा था। इसके चलते 30 मिनट का सफर पूरा करने में डेढ़ घंटे से ज्यादा लग गया। नोएडा सेक्टर 15 से मेट्रो का सफर करने वाले हितेश ने बताया कि उन्हें राजीव चौक आने में डेढ़ घंटे का समय लगा।


सोशल मीडिया पर मेट्रो की आलोचना हुई। कड़कड़डूमा से खड़े विभुराज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मेट्रो भी भारतीय रेल हो गई है। मैं आधे घंटे से मेट्रो स्टेशन पर खड़ा हूं।मेट्रो के रुक-रुककर चलने से ब्लू लाइन के सभी स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ लग गई।

मेट्रो ने इस भीड़ को कम करने के लिए ब्लू लाइन पर कई छोटे फेरे भी लगाए। मेट्रो को नोएडा या वैशाली से यमुना बैंक तक चलाया। वहीं से वापस लौटा दिया।

कब-कब बाधित हुई सेवा:
-25 दिसंबर, 2016: इंद्रप्रस्थ-यमुना बैंक के बीच मरम्मत कार्य से प्रभावित हुई सेवा
-18 दिसंबर, 2016: यमुना बैंक-इंद्रप्रस्थ के बीच ट्रैक सर्किट ड्रॉप, सेवा बाधित

-08 दिसंबर, 2016: राजेंद्र नगर स्टेशन पर कोच से धुआं उठने से आई बाधा
-28 अक्टूबर, 2016: तकनीकी खराबी से ब्लू लाइन पर सेवा प्रभावित हुई

-19 अक्टूबर, 2016: यमुना बैंक से वैशाली के बीच खराबी से हुई दिक्कत
-05 अक्तूबर, 2016: तकनीकी खराबी से मेट्रो सेवा सेवा बाधित-

-30 सितंबर, 2016: ओएचई टूटने की वजह से अटकी मेट्रो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed